फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Calls to mobile numbers hacked commissioner abroad

कमिश्नर का मोबाइल नंबर हैक कर विदेशों में की कॉल

Wed, 23 Sep 2015 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 23 Sep 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। कमिश्नर राजन शुक्ला के निजी मोबाइल नंबर को हैक कर शातिरों ने जमकर इंटरनेशनल कॉल की। रविवार रात भर उनके प्रीपेड नंबर से विदेशों में बात की गई। सोमवार सुबह प्रीपेड में जीरी बैलेंस देख कमिश्नर ने कॉल डिटेल चेक कराई तो रात भर विदेशों में कॉल करने के बारे में पता चला। कमिश्नर की लिखित शिकायत पर कर्नलगंज थाने में एफआईआर लिखी गई है।
विज्ञापन


कमिश्नर राजन शुक्ला ने सोमवार सुबह अपने निजी प्रीपेड मोबाइल नंबर से किसी को फोन करना चाहा तो पता चला कि बैलेंस ही नहीं है। कमिश्नर इस पर हैरान हुए क्योंकि रात में तो उनके प्रीपेड मोबाइल नंबर में ढाई हजार रुपये बैलेंस था। ऐसे में कमिश्नर ने मोबाइल की कॉल डिटेल चेक कराई तो पता चला कि रविवार रात भर उनके मोबाइल से विदेशों में लगातार कॉल की गई थी। ज्यादातर कॉल यूरोप और अफ्रीकन देशों में की गई थी। कमिश्नर या उनके परिवार के किसी सदस्य ने रात में उनका मोबाइल फोन छुआ भी नहीं था। ऐसे में माना गया कि साइबर शातिरों ने उनका मोबाइल नंबर हैक कर जमकर आईएसडी कॉल की।
विज्ञापन


कमिश्नर ने इस बारे में कर्नलगंज थाने में लिखित शिकायत की तो केस दर्ज किया गया। आशंका है कि इंटरनेट या ईमेल के जरिए किसी साइट पर लिंक करने के चलते मोबाइल फोन में वायरस आ गया। इस वजह से मोबाइल हैक हो गया। फिर शातिरों ने कमिश्नर के प्रीपेड मोबाइल से रात भर विदेशों में कॉल की। इंस्पेक्टर कर्नलगंज सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि एफआईआर लिखकर यह केस साइबर क्राइम सेल को जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि पता चल सके कि यह कारनामा किन शातिरों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर मामलों के जानकार और पूर्व साइबर सेल प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि फेसबुक, व्हट्सएप और ईमेल पर आने वाले अनजान मैसेज और लिंक को क्लिक न करें। ऐसा करने से मुसीबत आ सकती है। शातिर आपके मोबाइल नंबर और अकाउंट को हैक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed