फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Black bucks caught reserved tickets

आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी पकड़ी

Wed, 10 May 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 10 May 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Black bucks caught reserved tickets
arresting
आरपीएफ रामबाग सिटी पोस्ट की टीम ने मंगलवार को शिवचरण लाल रोड स्थित एक पान की दुकान में छापा मारकर रेलवे के आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी पकड़ी। आरोपी जरूरतमंद लोगों से प्रति टिकट पर पांच सौ से एक हजार रुपये अधिक वसूल कर तुरंत रेल टिकट तुरंत उपलब्ध कराते थेे। मौके से आरपीएफ ने एक लैपटॉप, प्रिंटर, आठ सिम, दो मोबाइल के साथ 35 हजार मूल्य के पांच तत्काल, चार सामान्य टिकट व 60 हजार के 18 पुराने ई टिकट बरामद किए। आरपीएफ को चकमा देकर एक आरोपी भाग निकला जबकि पान की दुकान और रेलवे का ई टिकट सेंटर चलाने वाले उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


इलाहाबाद रामबाग सिटी स्थित आरपीएफ पोस्ट के उपनिरीक्षक नरेंद्र यादव के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि जीरो रोड स्थित शिवचरण लाल रोड स्थित एक पान की दुकान से रेलवे के आरक्षित टिकट अधिक कीमत पर बेचे जा रहे हैं। इस सूचना पर एसआई नरेंद्र ने स्टाफ के साथ शिवचरण लाल रोड स्थित जैन पान भंडार पर छापा मारा। वहां रेलवे ई टिकट सेंटर के संचालक ज्योति बाबू जैन मिले। पूछताछ के बाद आरपीएफ ने सेंटर और संचालक के पास से पांच तत्काल और चार सामान्य विंडो रेल टिकट बरामद किए। इन नौ टिकट का मूल्य करीब 35 हजार है। फिर मौके से 59 हजार 818 रुपये के 18 पुराने ई रेल टिकट भी बरामद किए गए। मौके से आरपीएफ ने लैपटॉप, प्रिंटर, सिम, मोबाइल और रेल टिकट की कालाबाजारी से जुड़े रिकार्ड जब्त किए हैं।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक नरेंद्र के मुताबिक आरोपी पिता ज्योति बाबू जैन व उसका बेटा गौरव पान की दुकान की आड़ में रेल टिकट की कालाबाजारी करते थे। हर जरूरतमंद से पांच सौ से एक हजार रुपये तक अवैध रूप से बनाए गए रेलवे के आरक्षित टिकट दिए जाते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ रामबाग सिटी पोस्ट पर रेलवे एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। फरार गौरव की तलाश में दबिश भी दी गई लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed