फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bansal murder an farmer

यमुनापार के कई किसानों की गिरवी रखा ली जमीन

Wed, 18 Jan 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 18 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
bansal murder an farmer
other
जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉ.एके बंसल के चिकित्सा पेशे से जुड़ा एक स्याह पक्ष भी है। उनके  खिलाफ बार-बार आरोप लगते रहे थे कि इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत हो गई, लेकिन बिल चुकता करने लिए शव को जबरन रोक लिया। इसी वजह से उनके खिलाफ बीस मुकदमे दर्ज हुए। इससे भी ज्यादा गंभीर बात ये सामने आई है कि बिल नहीं चुकता कर पाने पर तमाम मरीजों से जमीन और खेत गिरवी रखवा लिए थे, जिनमें ज्यादातर यमुनापार के गरीब किसान हैं।
विज्ञापन


दस साल में जीवन ज्योति हॉस्पिटल में मरीज की मौत या भारी भरकम बिल को लेकर मारपीट और हंगामे की कम से कम सौ घटनाएं हो चुकी थीं। भारी बवाल के भी तकरीबन दस केस थाने पहुंचे, जिनमें एक वकील की भी मौत का मामला है। कई बार इसलिए बखेड़ा हुआ कि बिल जरूरत से ज्यादा था और किसी मरीज की मौत के बाद परिजनों ने बिल पर ऐतराज जताया तो शव रोक लिया गया। हॉस्पिटल से जुड़े कुछ लोगों से पता चला कि यमुनापार और पड़ोसी जिलों रीवा-सतना या सीधी से आए कई मरीज इलाज में बना लाखों रुपये का बिल नहीं चुकता कर सके तो उनसे डॉक्टर के किसी करीबी के नाम से स्टाम्प पर जमीन या मकान गिरवी रखवा दिया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि जमीन या संपत्ति गिरवी रखवाने का काम डॉ.बंसल के ही कहने पर होता था। कुछ महीने पहले कोरांव इलाके के एक ही परिवार के दो लोगों का दुर्घटना में घायल होने के बाद इसी हॉस्पिटल में कई दिन तक इलाज हुआ था। बिल बना था करीब दो लाख रुपये। वे बिल चुकाने में असमर्थ थे इसलिए उनकी एक बीघा जमीन डॉ.बंसल के करीबी के नाम गिरवी रखा दी गई। इस बाबत स्टाम्प में लिखापढ़ी की गई थी। इस पहलू पर इसलिए जांच टीम गौर कर रही है कि किसी की जमीन चली जाए या बेघर हो तो वह गुस्से में किसी भी हद तक जा सकता है। यमुनापार और खासतौर से कोरांव के बहुत से लोगों का नक्सलियों से जुड़ाव का पहले भी खुलासा हो चुका है। ऐसे में यह भी एंगल है कि किसी पीड़ित किसान का कोई करीबी शूटर तो ऐसा नहीं कर गया? यह तो साफ है कि शूटर पेशेवर हैं, लेकिन यह भी सच है कि यमुनापार में ऐसे दर्जनों शूटर हैं जो पांच हजार से 50 हजार रुपये में किसी को भी निशाना बनाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर के लोन में फंसे कई कर्मचारी
डॉ.बंसल के कत्ल ने बहुत से कर्मचारियों को मुश्किल में डाल दिया है। कुछ कर्मचारी तो एसटीएफ के संदेह के घेरे में होने के कारण कई रोज से पूछताछ की मुसीबत झेल ही रहे हैं, मगर स्टाफ के करीब दस लोग ऐसे भी हैं जिनके नाम से डॉक्टर ने बैंकों से लोन लिया था। अब वे हैरान-परेशान हैं। इनमें कुछ कर्मचारियों ने अपनी जमीन या मकान पर लोन लिया था। कुछ का वेतन बढ़ाकर बैंक से कर्ज लिया गया था। डॉ.बंसल द्वारा बैंक लोन की किस्त जमा करा दी जाती थी, मगर अब यह कर्ज कर्मचारियों को चुकता करना होगा। डॉ.बंसल की हत्या के बाद कर्मचारियों के बीच बातचीत से इस बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed