{"_id":"6ac54d79e04ba89f460366d0","slug":"bpharma-student-murder-case-two-wanted-accused-with-a-bounty-on-their-heads-arrested-in-an-encounter-one-injured-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-164572-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बी-फार्मा छात्र हत्याकांड : दो इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बी-फार्मा छात्र हत्याकांड : दो इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पकड़े गए इनामी वांछित दोनों आरोपी और पुलिस टीम।
- फोटो : 1
ललितपुर। शहर के मोहल्ला चौकाबाग में 28 सितंबर की रात शराब दुकान के बाहर चाकू से हमला कर ग्राम मसौरा कलां हाल पटेल नगर निवासी बी-फार्मा के 25 वर्षीय भूपेंद्र उर्फ छोटू की हत्या के मामले वांछित चल रहे 25-25 हजार के दो इनामी पंकज सहरिया और अजय अहिरवार को मंगलवार की सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पंकज के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया।
28 सितंबर की रात को चौकाबाग में बी-फार्मा के छात्र 25 वर्षीय भूपेंद्र उर्फ छोटू की चाकू से हमला करके करीब आधा दर्जन के करीब आरोपियों ने हत्या कर दी थी और मौके से भाग गए थे। एसपी संजीव कुमार बाजपेई ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए क्षेत्राधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में तीन टीम गठित की थी। गठित की गई पुलिस टीम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी के साथ मंगलवार की सुबह आरोपियों की तलाश में जुटे थे। इसी बीच हत्याकांड में प्रकाश में आए 25-25 हजार के इनामी हत्यारोपी पंकज सहरिया और अजय अहिरवार दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वह भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी पंकज सहरिया निवासी मोहल्ला रावतयाना के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल और उसके साथी अजय अहिरवार निवासी ग्राम रघुनाथपुरा को पकड़ लिया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पुलिस इस मामले में वांछित अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
-- -- -- -
सीसीटीवी सामने आई आरोपियों की भूमिका
छात्र की हत्या की घटना शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की पहचान की थी। जिसमे पंकज सहरिया और अजय सहित अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। इसके बाद पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
-- -- --
एक हत्यारोपी को पहले मुठभेड़ में कर चुकी है पुलिस गिरफ्तार
इस हत्याकांड में इससे पूर्व रविवार को एक हत्यारोपी प्रताप उर्फ रोली उर्फ प्रहलाद को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस सुरक्षा में घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
-- --
शराब दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई घटना के बाद कि गई जांच में पंकज और अजय के नाम प्रकाश में आए थे। उनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार को पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दोनों इनामी हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हुआ। आरोपियों के पास से आलाकत्ल चाकू मिला। घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।
- कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक