{"_id":"6ac54ce2637a1f5de20ee13b","slug":"12-year-old-girl-raped-newborn-dies-accused-arrested-raebareli-news-c-101-1-slko1031-169282-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, नवजात की मौत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, नवजात की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 07 Oct 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
नसीराबाद। 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि लंबे समय तक यौन शोषण के कारण किशोरी गर्भवती हो गई थी। प्रसव के बाद नवजात की एम्स रायबरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। किशोरी को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
मूलरूप से कुशीनगर जिले का रहने वाला परिवार रोजी-रोटी के लिए नसीराबाद क्षेत्र में किराये के मकान में रहते हैं। किशोरी के पिता कारपेंटर हैं। पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले गुरप्रीत साहू ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। आरोपी गुरप्रीत साहू चाट-चाऊमीन की दुकान लगाता था। सोमवार शाम बेटी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नसीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया। रात करीब 11 बजे किशोरी ने जिला महिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को एम्स रेफर कर दिया। एम्स जाते समय रास्ते में नवजात की मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस को दो दिन पहले घटना की तहरीर दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। नवजात की मौत के बाद अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार को पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। साथ ही पीड़िता के बयान दर्ज किए। सीओ सलोन यादुवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी गुरप्रीत साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी अस्पताल से डिसचार्ज होकर घर पहुंच गई है।