{"_id":"6ac54e6a63cdab52b0040067","slug":"fir-against-tipper-driver-in-saloh-accident-una-news-c-93-1-ssml1048-208703-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सलोह हादसे में टिपर चालक के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सलोह हादसे में टिपर चालक के खिलाफ एफआईआर
Wed, 07 Oct 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
ऊना। हरोली क्षेत्र के सलोह चौक पर सोमवार को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हादसे में कांगड़ा जिले के डाडासीबा क्षेत्र की रजनी बाला की मौत हुई थी। पुलिस ने मृतका के पति जीवन कुमार के बयान पर टिपर चालक दिलेर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में जीवन कुमार ने बताया कि वह पत्नी के साथ स्कूटी पर मकोड़गढ़ (हीरां) से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 3:15 बजे सलोह चौक पर आगे चल रहा टिपर स्पीड ब्रेकर पर धीमा हुआ। उन्होंने स्कूटी को टिपर से आगे निकाल लिया और आगे जाने लगे। आरोप है कि इसी दौरान चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से टिपर को गलत दिशा में मोड़ते हुए स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जीवन कुमार सड़क पर गिर गए, जबकि उनकी पत्नी टिपर के पिछले पहियों के बीच आ गईं। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने महिला को टायरों के बीच से बाहर निकाला और घायल अवस्था में ऊना क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है।