{"_id":"58b9c9af4f1c1b8759831f8d","slug":"atm-card-squandered-the-money-saved-by-changing-daughter-s-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी को बचाई रकम एटीएम कार्ड बदलकर उड़ा दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी की शादी को बचाई रकम एटीएम कार्ड बदलकर उड़ा दी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 04 Mar 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की शादी के लिए रिटायर फौजी ने बड़े अरमान से रकम जुटाई थी, लेकिन साइबर शातिरों ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। एटीएम कार्ड बदलकर रिटायर फौजी के खाते से 1 लाख 74 हजार रुपये उड़ा दिए। खरीदारी करने पहुंचे बुजुर्ग ने जब एटीएम कार्ड निकाला तो देखा कि वह बदल चुका है। हताश बुजुर्ग बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से ऑनलाइन रकम निकाली जा चुकी है। शिकायत पर शिवकुटी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
देवरिया निवासी रामसूरत रिटायर फौजी हैं। उनकी बेटी की शादी है। उन्होंने खाते में एक लाख 73 हजार 641 रुपये जमा किए थे। वह खरीदारी के लिए बड़े दामाद के पास ओल्ड कैंट आए थे। वह 28 फरवरी की शाम तेलियरगंज स्थित एसबीआई के एमएनएनआईटी एटीएम बूथ पर गए। 20 हजार रुपये निकाले। उसके बाद दोबारा रकम निकालने लगे तो पीछे खड़े युवक ने उन्हें टोका और यह कहकर कार्ड रामसूरत के हाथ से ले लिया कि चाचा ऐसे रुपये निकालेंगे तो कार्ड फंस जाएगा।
इसी दौरान शातिर ने एटीएम कार्ड बदल दिया और चला गया। बृहस्पतिवार को जब रामसूरत दामाद के साथ खरीदारी करने गए तो हकीकत का पता चला। उन्होंने मोबाइल चेक किया तो पता चला कि उनके खाते से रकम निकाली गई है। यह देखकर बेटी और दामाद भी परेशान थे। सभी बैंक पहुंचे और खाता बंद कराया। फिर शिवकुटी थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर पान सिंह ने बताया कि रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में शातिर का चेहरा नजर आ रहा है।
विज्ञापन
75 साल के रिटायर फौजी अकेले रकम निकालने के लिए बेटी के घर से चले तो उसने रोका और कहा कि अकेले मत जाइए। कैंपस में ही एटीएम बूथ है। वहां से रकम निकल ली जाएगी। फौजी ने बेटी से कहा कि नौकरी के दौरान कन्याकुमारी से लेकर लद्दाख तक देखा है। अब बुजुर्ग पश्चाताप कर रहें कि बेटी के मना करने पर मान गए होते।