फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   assault and firing by students

कर्नलगंज में भिड़े छात्र, मारपीट और फायरिंग

Sat, 16 Apr 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
assault and firing by students
शुक्रवार को विश्वविद्यालय के छात्र नेता के साथ एलेनगंज में हुए बवाल केबाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कर्नलगंज के चर्चलेन इलाके में शुक्रवार शाम को भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह और इविवि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रजनीश कुमार सिंह रीशू के बीच विवाद हो गया। बतकही ने गंभीर रूप अख्तियार किया तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के बाद फायरिंग हुई। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने दो लोगों को मौके से पकड़ लिया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया। कौशल सिंह की तहरीर पर छात्रनेता रजनीश और तीन अज्ञात के खिलाफ लूट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा लिखा गया है। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


कौशल सिंह भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हैं। इस मोर्चा के माध्यम से वह प्रतियोगी छात्रों की आवाज उठाते हैं। उनका आरोप है कि वह शुक्रवार शाम को चर्चलेन इलाके में अपने दोस्तों के साथ खड़े थे। तभी छात्रनेता रजनीश सिंह आधा दर्जन समर्थकों के  साथ पहुंचा और हमला बोल दिया। मारपीट कर उनका पर्स, मोबाइल और चेन छीन ली। विरोध करने पर धमकी देते हुए कई राउंड फायर कर दहशत भी फैलाई। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया। क र्नलगंज पुलिस का कहना है कि आपसी खुन्नस में विवाद हुआ है। तहरीर पर छात्रनेता के खिलाफ एफआईआर लिखकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


वहीं आरोपी छात्रनेता रजनीश सिंह का कहना है कि कौशल सिंह विश्वविद्यालय का छात्र न होते हुए जबरन हॉस्टल के एक कमरे में कब्जा किए हैं। कुछ छात्रों ने आंदोलन के नाम पर उनसे जबरन वसूली की शिकायत की थी, इसी मुद्दे पर कौशल से बात करने वह दोपहर में गया था, लेकिन शाम को वह चर्चलेन में मौजूद थे। रजनीश ने आरोप लगाया कि तभी कौशल ने समर्थकों के साथ मारपीट और फायरिंग की। एसआई सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर केस लिखकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed