{"_id":"5bf3103fbdec2269685b164d","slug":"asharf-has-been-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक के करीबी का दामाद अशरफ पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतीक के करीबी का दामाद अशरफ पकड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी के दामाद अशरफ को पुलिस सोमवार रात दबोच लिया। उस पर धूमनगंज थाने में फर्जीवाड़ा कर 14 करोड़ की जमीन हड़पने के प्रयास में मुकदमा दर्ज था। अशरफ से पूछताछ के बाद पुलिस ने इसी मामले में देर रात दो अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया। हालांकि इस बारे में औपचारिक रूप से बोलने से अफसर इंकार करते रहे।
हरवारा निवासी प्रॉपर्टी डीलर अशरफ पर कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर मामले धोखाधड़ी के हैं। वह पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी गुलफुल प्रधान का दामाद भी है। पिछले दिनों उस पर हरवारा निवासी मो. कमर ने धोखाधड़ी कर 14 करोड़ की जमीन हड़पने का मामला में दो मुकदमे दर्ज कराए थे। एक मुकदमा धूमनगंज व दूसरा मामला कर्नलगंज में दर्ज हुआ था। धूमनगंज मामले में आरोप है कि अशरफ ने मो. कमर की मां बताकर किसी अन्य महिला को रजिस्ट्री कार्यालय में खड़ा कराया और फिर उससे बेशकीमती जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। फर्जीवाड़े की जानकारी पर भुक्तभोगी ने मामला दर्ज कराया था। इसके बाद उसके खिलाफ कर्नलगंज में भी एक मामला दर्ज हुआ।
इसमें मो. कमर ने आरोप लगाया कि उनकी मां ने जमीन के संबंध में पॉवर ऑफ अटार्नी उनके नाम की थी। इसकी जानकारी पर अशरफ ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में उसी दूसरी महिला को खड़ा कर पॉवर ऑफ अटार्नी वापसले ली थी। धूमनगंज मामले की जांच में क्राइम ब्रांच भी जुटी थी और रविवार को उसे दबोच लिया गया। उससे पूछताछ के बाद देर रात हरवारा निवासी दो अन्य आरोपियों शेखू व हारून को भी पकड़ लिया गया। हालांकि पुलिस अफसर गिरफ्तारी की बात से इंकार करते रहे।
विज्ञापन
राजूपाल हत्याकांड के गवाह के अपहरण में भी था नामजद
प्रयागराज। 14 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पकड़ा गया अशरफ राजूपाल हत्याकांड के गवाह बुद्धि पटेल के अपहरण में भी नामजद था। इस मामले में वह अतीक अहमद के साथ सह अभियुक्त था। खास बात यह है कि इस मामले में हाल ही में पुलिस ने आरोपपत्र भी दाखिल कर दिया था। कहा यह भी जा रहा है कि अशरफ अतीक के भाई व पूर्व विधायक अशरफ का करीबी रिश्तेदार भी है। हालांकि बाद में अशरफ ने ही अतीक के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया था।