फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   anil mishra murder case

अनिल मिश्र हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 09 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
anil mishra murder case
इलाहाबाद
सरायइनायत के ककरा दुबावल गांव में आठ दिन पहले ग्राम प्रधान सोनी के चचिया ससुर अनिल मिश्र की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नामजद आरोपी भी शामिल हैं। कत्ल का एक आरोपी असलम फरार है। उससे चाय की दुकान पर अनिल का सरकारी शौचालय बनाने का काम दिलाने को लेकर झगड़ा हुआ। रात में वह शराब के नशे में घर जा रहे थे तभी उन्हें पहले लाठी मारी फिर गला घोंटकर तालाब में फेंक दिया था।
विज्ञापन


52 वर्षीय अनिल मिश्र 30 जुलाई की रात घर से निकलने के बाद लापता हुए थे। तीसरे रोज उनका शव घर से दूर तालाब किनारे छिछले पानी में मिला था। पोस्टमार्टम में पता चला कि उनकी हत्या गला घोंटकर की गई थी। इस घटना में धीरज, खेताऊ, पूर्व प्रधान आनंद मिश्र और सोनू मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने खेताऊ, धीरज और उसके बेेटे हीरालाल को हिरासत में लेकर कई दिन तक पूछताछ की। आखिरकार पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड के खुलासे का दावा करते हुए हरीलाल उसके पुत्र धीरज तथा पड़ोसी खेताऊ को गिरफ्तार बताया। एक आरोपी असलम को फरार बताया गया। एसपी गंगापार सुनील सिंह के मुताबिक, 30 जुलाई की रात अनिल मिश्र शराब पीकर चाय की दुकान पर बैठे थे तभी ग्राम प्रधान निधि से सरकारी शौचालय का काम दिलाने को लेकर असलम से उनकी बहस हो गई। वहां मौजूद धीरज, हरीलाल और खेताऊ के साथ भी उनके बीच तीखी झड़प और गालीगलौज हो गई। अनिल वहां से उठकर कच्ची शराब पीने चले गए। इधर, धीरज, खेताऊ आदि ने अनिल के कत्ल की साचिश रच डाली। वह शराब पीकर लौटने लगे तो सुनसान में उनके सिर पर लाठी से वार किया।
विज्ञापन


अनिल बेहोश होकर गिरे तो आरोपियों ने गला घोंटकर उनकी हत्या की। फिर शव को तालाब में फेंककर भाग गए। उनकी पैंट खींचतान मेंउतर गई थी जिसे फेंक दिया। अनिल के लापता मोबाइल फोन के बारे में पुलिस का कहना है कि धीरज का भाई नीरज मोबाइल फोन लेकर भागा है। असलम की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार के हमलावरों का नहीं मिला सुराग
दारागंज में परेड मैदान के पास सिंचाई विभाग के ठेकेदार अतहर अली को गोली मारने वाले बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। इस घटना में नामजद आरोपी ककरा दुबावल के पूर्व प्रधान आनंद मिश्र को भी पुलिस नहीं पकड़ सकी है। एसपी गंगापार सुनील सिंह ने बताया कि अतहर को गोली मारने वाले बदमाश अज्ञात थे। पल्सर सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मारी और भाग गए। उनका सुराग नहीं मिल सका है। दो अज्ञात बदमाशों के अलावा सरायइनायत में ककरा दुबावल के पूर्व प्रधान आनंद मिश्र को नामजद किया गया है। मगर उसे नहीं पकड़ा जा सका है। उससे भी पूछताछ की जानी है ताकि शूटरों का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed