फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anger burst after the gas leak, blockade

गैस रिसाव के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, चक्काजाम

Sat, 04 Feb 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sat, 04 Feb 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Anger burst after the gas leak, blockade
gas
तेलियरगंज इलाके में शुक्रवार शाम कोल्ड स्टोरेज में गैस रिसाव से मची अफरातफरी के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लगभग सात बजे गुस्साए इलाके के लोग एमएनएनआईटी गेट के सामने हंगामा करते हुए सड़क पर उतर आए। नारेबाजी करते हुए पॉश इलाके में चल रहे कोल्ड स्टोरेज को बंद कराने और मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें शांत कराया मगर अनहोनी की आशंका से लोग अभी भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


अमोनिया गैस का असर कोल्ड स्टोरेज से फैलकर आसपास के पूरे इलाके में हुआ। जलन और सांस लेने में लोगों को दिक्कत महसूस हुई तो कोल्ड स्टोरेज से उठने वाली दुर्गंध समझकर नजरअंदाज किया। जब गैस का असर बढ़ने लगा तो अफरातफरी मच गई। करीब के मोहल्ले वाले घरों से बाहर निकल आए। बाहर भी चैन नहीं मिला। अमोनिया का रिसाव बढ़ता ही जा रहा था। काफी देर बाद उन्हें पता चला कि कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। इससे दहशत फैल गई। आंखों में जलन और गंध से बचने के सारे प्रयास नाकाफी हुए।
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद जब अमोनिया गैस के रिसाव को रोका गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। मगर उनमें भारी नाराजगी रही। सैकड़ों की संख्या में लोग नारेबाजी और हंगामा करते हुए एमएनएनआईटी गेट के सामने आ गए और सड़क जाम लगा दिया। जिसके चलते सड़क के  दोनों आवागमन ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। गुस्साए लोगों का आरोप था कि पॉश इलाके में कोल्ड स्टोरेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे हर समय तीव्र दुर्गंध उठती है। मोहल्ले के  लोगों का जीना मुहाल हो गया है। स्वच्छ हवा के लिए तरस जाते हैं। अमोनिया गैस का रिसाव होने से यह साफ हो गया कि यहां कभी बड़ा हादसा हो सकता है। गैस रिसाव की जानकारी पाकर सिविल डिफें स के संतोष त्रिपाठी, शौकत, रितेश, संतोष मिश्र, रविनेश समेत कई वार्डेन मौके पर पहुंचे थे। सिविल डिफेंस के घटना नियंत्रण अधिकारी रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि एक बार 1996 में भी कोल्ड स्टोरेज में आधी रात गैस का रिसाव हुआ था। दोबारा भी यह घटना हुई। आसपास की बस्ती में सौ ज्यादा परिवार रहते हैं। वे सभी घटना से दहशत में है। आसपास कई स्कूल भी हैं। बच्चे भी दुर्गंध से परेशान रहते हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रसायन विभाग के प्रोफेसर महेश चंद्र चटोपध्याय के मुताबिक अमोनिया गैस का रिसाव होने पर आंखों में जलन, तीव्र गंध, गले में जलन, सांस फूलने की समस्या आती है। लोगों को बेचैनी महसूस होती है। ज्यादा होने पर हालत बिगड़ सकती है। हाथ-पैर काम नहीं करते। अत्यधिक रिसाव की दशा में त्वचा पर भी असर पड़ता है। इससे बचाव का तरीका है पानी। पानी में अमोनिया घुल जाता है। लोगों को रुमाल गीली कर नाक पर बांधना चाहिए। साफ पानी से मुंह को धुले। असर ज्यादा लगे तो तत्काल डॉक्टर से सलाह लें।

कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार शाम अमोनिया गैस के रिसाव की घटना होने के बाद डीएम संजय कुमार ने मामले की जांच के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व डीएस पांडेय के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी में एग्रीकल्चर, हॉर्टीकल्चर और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों को भी शामिल किया गया है। डीएम ने कमेटी को निर्देश दिया है कि जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपें। साथ ही यह जांच करने को कहा है कि आवासीय इलाके में कोल्ड स्टोरेज का संचालन कैसे किया जा रहा है और इसके लिए अनुमति किसने दी। डीएम का कहना है कि मामला गंभीर है और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। जांच रिपोर्ट आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


कोल्ड स्टोरेज के ठीक बगल पतंजलि नर्सरी स्कूल और पतंजलि ऋषिकुल है। इसके अलावा भी आसपास कई स्कूल हैं। शुक्रवार शाम हुई घटना के बाद विद्यालय प्रशासन ने पतंजलि नर्सरी स्कूल और पतंजलि ऋषिकुल स्कूल को शनिवार को बंद किया गया है। अब दोनों विद्यालय सोमवार को खुलेंगे। डीएम संजय कुमार ने बताया कि एहतियातन दोनों स्कूल बंद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed