फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   And two tractor- crushing death of lawyer

वकील समेत दो की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Fri, 15 May 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 15 May 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
मांडा (इलाहाबाद)। मिर्जापुर में लालगंज से खेत की रजिस्ट्री कराकर बाइक से घर लौट रहे किसान और वकील को बेकाबू ट्रैक्टर ने कुचल दिया। मांडा के हाटा चौराहे के पास बृहस्पतिवार रात लगभग आठ बजे सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर के बाद वकील और किसान सड़क पर गिरे। सामने आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे तो वकील और किसान की सांसे थम चुकी थी। जबकि दूसरा बाइक सवार खून से लथपथ तड़प रहा था। हादसे के बाद चौराहे पर खलबली मच गई।
विज्ञापन


मांडा के दोहथा गांव के गोपी प्रजापति (50) खेती किसानी करते थे। वह एक खेत की रजिस्ट्री कराने हाटा गांव के वकील रमेश पटेल (40) के साथ बाइक से सुबह मिर्जापुर के लालगंज तहसील गए थे। रात में गोपी और रमेश रजिस्ट्री के बाद लौट रहे थे। हाटा चौराहे से पचास मीटर पहले उनकी बाइक सामने से आ रहे बाइक सवार से भिड़ गई। रमेश और गोपी टक्कर के बाद सड़क पर गिरे।
विज्ञापन


सामने आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर गोपी और रमेश के ऊपर चढ़ गया। ट्रैक्टर से कुचलकर गोपी और रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे तो रमेश और गोपी का खून से लथपथ शव पड़ा था। वहीं दूसरा बाइक सवार घायल पड़ा था। सूचना पर मांडा पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे क ी खबर मृतकों के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रमेश के दो बेटे अमित और पीयूष हैं। जबकि गोपी के एक लड़का और तीन लड़कियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहसों के फिरोज गांधी इंटर क ॉलेज के पास बृहस्पतिवार रात बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दुकानदार को कुचल दिया। दुकानदार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुकानदार शहर से घर लौट रहा था।


थरवई के मलाका भैंसाही गांव के रमाकांत (45) की सहसों बाजार में कि राना दुकाना चलाता था। वह दोपहर में बाइक से शहर आया था। रात में लौट रहा था। फिरोज गांधी इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रमाकांत को कुचल दिया। रमाकांत की ट्रक से दब कर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थरवई पुलिस पहुंची। पुलिस ने बाइक से मिले कागजात से शिनाख्त कर रमाकांत के घरवालों को सूचना दिया तो कोहराम मच गया। रोते कलपते घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed