फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth commits suicide; financier accused of assault.

Delhi News: युवक ने की आत्महत्या, फाइनेंसर पर मारपीट का आरोप

Thu, 17 Sep 2026 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide; financier accused of assault.
नई दिल्ली। नरेला में 50 हजार रुपये के कर्ज और कथित वसूली के दबाव के बीच 30 वर्षीय युवक मोहम्मद निजाम ने आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार को उसका शव घर के सामने पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने निजी फाइनेंसर पर उसे कथित तौर पर धमकाने और कुछ दिन पहले मारपीट करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि घटना के बाद से निजाम डरा हुआ और परेशान रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक की मां नाजमा खातून ने बताया कि निजाम ने एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये दिए थे, लेकिन वह रकम लेकर भाग गया। इसके बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। मां का दावा है कि कर्ज की रकम चुकाने के लिए निजाम पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। कुछ दिन पहले रकम लौटाने को लेकर फाइनेंसर ने उसके साथ मारपीट भी की थी। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed