{"_id":"5702c47a4f1c1bb55fc811e4","slug":"american-businessman-s-wife-came-out-with-a-hullabaloo","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी महिला संग निकली कारोबारी की पत्नी तो हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेरिकी महिला संग निकली कारोबारी की पत्नी तो हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
वारदात
- फोटो : buerue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के भेलूपुर इलाके में रहने वाले इलेक्ट्रानिक्स कारोबारी की पत्नी को एनजीओ से जुड़ी अमेरिकन महिला सोमवार सुबह कार में लेकर दिल्ली को रवाना हुई तो हंगामा मच गया। कारोबारी के दबाव पर ट्रैवेल्स एजेंसी की गाड़ी कानपुर तक पहुंचने के बाद लौटी तो उसे यहां हंडिया थाना ले जाया गया। वहां देर तक चली पंचायत में मालूम हुआ कि कारोबारी और उसकी मानसिक रोगी पत्नी तथा मायके वालों के बीच विवाद चल रहा है। आखिरकार पुलिस ने अदालत के आदश के तहत कारोबारी की पत्नी को विदेशी महिला के साथ दिल्ली जाने दिया।
वाराणसी में भेलूपुर इलाके के खोजवा में रहने वाले सुनील कुमार गुप्ता इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों के थोक विक्रेता हैं। पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने करीब दस साल पहले सपना चौरसिया से प्रेम विवाह किया था। उनका सात साल का बेटा अंश है। लगभग दो साल से सपना मानसिक रोग से पीड़ित है। बीएचयू में उसका इलाज हो रहा है। इसी दौरान सपना के मायके वालों ने भेलूपुर थाने और कोर्ट में सुनील के खिलाफ सपना को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए शिकायत की।
इधर करीब साल भर से सपना की दोस्ती अपने पड़ोस के मकान में किराए पर रहने वाली अमेरिकी महिला जैकी से हो गई थी। जैकी अपने सहयोगी डॉ.लेलिन रघुवंशी के साथ एक एनजीओ का संचालन करती है। सोमवार सुबह सपना घर से बिना बताए नदारद हो गई। सुनील ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि वह अमेरिकी महिला के साथ ट्रैवेल्स एजेंसी की कार में निकली है। सुनील ने ट्रैवेल्स एजेंसी संचालक से पूछा तो पता चला कि जैकी ने दिल्ली के लिए कार बुक की थी। सुनील के दबाव पर ट्रैवेल्स एजेंसी संचालक ने कार ड्राइवर को फोन किया तो उसने बताया कि वह कानपुर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
इस पर संचालक ने उससे कहा कि वह जैकी को बिना बताए कार को कानपुर में इधर-उधर घुमाने के बाद वापस वाराणसी के लिए लौट पड़े। जैकी रास्ता नहीं जानती तो इस बारे में नहीं समझ सकेगी। ड्राइवर ने यही किया। शाम करीब पांच बजे कार हंडिया पहुंची। वाराणसी से कुछ लोगों के साथ आकर सुनील ने कार को सीधे हंडिया थाने ले जाकर इंस्पेक्टर आरके सिंह को माजरा बताया। इंस्पेक्टर ने सपना और जैकी से पूछताछ की। सपना की हालत बता रही थी कि वह गंभीर मानसिक रोग से पीड़ित है। जैकी ने बताया कि वह सपना को पति के साथ चल रहे उसके मुकदमे में कानूनी मदद और बेहतर इलाज की खातिर दिल्ली में एनजीओ के मुख्यालय ले जा रही थी। कोर्ट के आदेश के तहत सपना को उसके साथ जाने से रोका नहीं जा सकता है। इंस्पेक्टर ने बातचीत के बाद कोर्ट के आदेश के मद्देनजर सपना को जैकी के साथ दिल्ली जाने की अनुमति दे दी।