{"_id":"a313fb881494637ce8e02fbe7b277276","slug":"allahabad-news-hindi-news-682","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से अप्पे ड्राइवर समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से अप्पे ड्राइवर समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा-इलाहाबाद मार्ग पर जसरा के पांडर गांव के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार में बेकाबू अर्टिगा कार और सवारियों से भरी अप्पे के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस अनहोनी में अप्पे ड्राइवर और एक नवविवाहित महिला की मौत हो गई। अप्पे और कार सवार 21 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से गंभीर रूप से जख्मी लोगों को शहर में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
रविवार दोपहर करीब बारह बजे का वाकया है। बारा से सवारियां बैठाकर शहर आ रही अप्पे बांदा-इलाहाबाद मार्ग पर पांडर गांव के पास पहुंची तभी सामने से तेज गति में आ रही कार ने बेकाबू होकर टक्कर मार दी। जोरदार भिड़ंत के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग पहुंच गए। खबर पाकर घूरपुर थाने की पुलिस भी आ गई। अप्पे में 14 लोग थे जिनमें ड्राइवर रामनेवाज समेत कई लोगों की हालत बेहद गंभीर थी। अर्टिगा कार सवार सात लोग भी जख्मी थे। सभी को दूसरे वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
वहां चिकित्सकों ने अप्पे ड्राइवर रामनेवाज (40) और सावित्री देवी (26) को मृत घोषित कर दिया गया। रामनेवाज बारा के असरवई गांव का रहने वाला था। उसके परिवार में पत्नी सरोज देवी और दो बेटे-दो बेटियां हैं। दूसरी मृतक सावित्री देवी असरवई गांव के राजबहादुर की बेटी थी। उसका ब्याह साल भर पहले लालापुर के छतहरा गांव में मदनलाल के साथ किया गया था। वह कुछ दिन से मायके में थी। गांव के लोगों के साथ वह शहर जा रही थी तभी यह अनहोनी हो गई। उन दोनों के अलावा अप्पे सवार एक दर्जन लोग रामसखी (36), पुष्पराज (28), कुसुम देवी (32), रीतू (10), रामनाथ (35), राजेश पासी (34), सुषमा (22), मानिकचंद्र (38), उसकी पत्नी रामदुलारी (38), रामआसरे की पुत्री आकांक्षा (6), इंद्रेश (26) को चोट पहुंची। छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन
उन्हें जिला अस्पातल भेजा गया। अर्टिगा कार में नागेंद्रमणि (38), उनकी पत्नी उषा देवी (35), बेटी श्वेता (18), सुषमा (38) पत्नी बृजेश, प्रभात (12) , प्रदीप जायसवाल (24) और गुलजार घायल हुए। ये सभी प्रतापगढ़ में चिलबिला इलाके के रहने वाले हैं। वे शादी के लिए रिश्ता तय करने चित्रकूट के मऊ इलाके में जा रहे थे। लोगों के मुताबिक जसरा के पांडर गांव के पास तेज रफ्तार में कार गड्ढे के कारण बेकाबू हो गई जिसके चलते यह हादसा हो गया। अप्पे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घूरपुर पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को थाने पर लाकर खड़ा कर दिया।