फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

पूर्व विधायक के बेटे ने कराया था कत्ल

Tue, 12 Jan 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 12 Jan 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
 उतरांव इलाके में डेढ़ महीने पहले जिला पंचायत सदस्य इंद्रावती देवी के पति सरजू पटेल की हत्या का पुलिस और क्राइम ब्रांच ने खुलासा कर दिया। पुलिस का कहना है कि इलाके में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए यह कत्ल पूर्व विधायक जंगबहादुर पटेल के पुत्र प्रमोद पटेल ने अपराधियों को सुपारी देकर कराया था। क्राइम ब्रांच ने गोलियां बरसाने वाले जौनपुर के दो शूटरों को गिरफ्तार कर कत्ल में इस्तेमाल पिस्टल और बाइक बरामद कर ली। तीसरे शूटर और सुपारी देने वाले सफेदपोश समेत चार अभियुक्तों की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम छापे मार रही है।
विज्ञापन


उतरांव इलाके के महुआ कोठी गांव में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य इंद्रावती देवी के पति सरजू पटेल की घर के बाहर गोलियां मारकर हत्या कर दी गईं थी। सरजू की पत्नी इंद्रावती समेत परिवार के लोग पुलिस को ऐसे किसी शख्स का नाम नहीं बता सके जिस पर उन्हें जरा भी शक हो। मुकदमा भी अज्ञात कातिलों के खिलाफ लिखाया गया था। पुलिस ने काफी माथापच्ची की, प्रापर्टी डीलिंग, शराब के धंधे, भट्ठा समेत कई अन्य पहलुओं पर जांच की लेकिन किसी से दुश्मनी का पता नहीं चला। फिर पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले जिसके जरिए पुलिस ने कातिलों पर शिकंजा कस लिया। क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय को सोमवार सुबह सूचना मिली कि सरजू पटेल की हत्या में शामिल शूटर सुपारी की बाकी रकम लेने की खातिर पयागीपुर पुलिया के पास पहुंचने वाले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने उतरांव थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार नागर के साथ घेराबंदी कर बाइक सवार दो बदमाशों को दबोच लिया। उनके कब्जे से प्वाइंट 32 बोर की पिस्टल, चार कारतूस, बाइक बरामद गई। पकड़े गए बदमाशों में जौनपुर के सुजानगंज इलाके में हर्रईपुर रामनगर गांव के पंकज मिश्रा और अखिलेश मिश्रा हैं। एसएसपी केएस इमैनुएल ने बताया कि इन दोनों से पूछताछ में जिला पंचायत सदस्य इंद्रावती के पति सरजू पटेल के कत्ल का पर्दाफाश हो गया। गिरफ्तार पंकज और अभिषेक ने मुंगराबादशाहपुर में सराय चौहान गांव के हरिओम पांडेय के साथ मिलकर यह वारदात की थी। पूछताछ में पता चला कि हरिओम को उतरांव में याकूबपुर में रहने वाले प्रमोद पटेल और मुगरसन गांव के पंकज मिश्रा ने एक लाख रुपये में सरजू पटेल के कत्ल की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रमोद पटेल पूर्व विधायक दिवंगत जंगबहादुर पटेल का पुत्र है। उसके कई कॉलेज हैं। वह खुद सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में प्रतापगढ़ सीट से उम्मीदवार था लेकिन उसे हार मिली। क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय ने बताया कि गिरफ्तार दो शूटरों के अलावा तीसरे बदमाश हरिओम पांडेय, साजिश में शामिल प्रमोद पटेल, पंकज मिश्रा, उतरांव में इकदिल गांव के नीलकमल यादव की तलाश हो रही है। वे फरार हो गए हैं। प्रमोद पटेल ने इलाके में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए सरजू पटेल का कत्ल कराया। सरजू पटेल की पत्नी के जिला पंचायत सदस्य चुने जाने के बाद प्रमोद को लगा कि अब सरजू का दबदबा बन जाएगा इसलिए उसे खत्म करने के लिए साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed