फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad crime

सोहबतियाबाग में छात्र ने कर ली आत्महत्या

Fri, 12 Feb 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 12 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
शहर के सोहबतियाबाग इलाके के लॉज के कमरे में बृहस्पतिवार शाम बीए के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चंदौली से आकर यहां बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र की खुदकुशी के पीछे निराशा और हताशा बताई गई है। दुखद खबर पाकर देर रात परिवार के लोग चंदौली से आ गए। जार्जटाउन थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया है।
विज्ञापन


चंदौली में सकलडीहा इलाके के ताजपुर गांव निवासी बच्चालाल कनौजिया के तीन पुत्रों में बड़ा अशोक कनौजिया (22) बीए में दाखिला लेने के बाद बैकिंग सर्विस की तैयारी के लिए इलाहाबाद आ गया था। वह सेना में भी भर्ती होने का इच्छुक था। सोहबतियाबाग में आनंद पाल सिंह के लॉज के तीसरे तल के कमरे में वह मिर्जापुर के आलोक विश्वकर्मा के साथ रहकर कोचिंग से पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे आलोक कोचिंग चला गया था। वह कोचिंग से लौटा तो दरवाजा खुला था। अंदर गया तो अशोक का शव पंखे के हुक में बंधी पानी भरने वाली प्लास्टिक पाइप के फंदे से लटका था। उसने कुर्सी पर चढ़कर फंदा गले में डाला था।
विज्ञापन


हालांकि अशोक का शव कुर्सी पर लढ़का था। आलोक ने चीख-पुकार की तो दूसरे छात्र और लॉज मालिक समेत तमाम लोग आ गए। फिर एसओ दीपक पांडेय और अल्लापुर चौकी प्रभारी शुभनाथ साहनी भी पहुंचे। आलोक से बातचीत के बाद शव को चीरघर भेजा गया। पुलिस ने फोन से जानकारी दी तो चंदौली से अशोक के परिवार के लोग रवाना हो गए। आलोक ने पुलिस को बताया कि अशोक ने एनडीए की परीक्षा दी थी जिसमें रिजल्ट नहीं आया था। वह बेहद निराश और हताश हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed