फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After beating the wife lit junkie

नशेड़ी ने पीटने के बाद पत्नी को जलाया

Tue, 31 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 31 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
After beating the wife lit junkie
यमुनापार के कोरांव इलाके में एक नशेड़ी ने घर में हुए झगड़े के बादपत्नी को पीटने के बाद मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। उसे तड़पता छोडकर वह घर से भागा तो पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती किया। महिला के पिता ने उसके पिता पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


रीवा जिले की इंद्रकली (30) का ब्याह दस साल पहले कोरांव में लहवा गांव निवासी रामबहादुर से किया गया था। उसके दो बेटे और एक पुत्री है। मजदूरी कर गुजारा करने वाला रामबहादुर शराब का लती है। वह रोज ही शराब पीकर घर आता और पत्नी से मारपीट करता। सारी कमाई वह नशे में उडा देता इसलिए अक्सर घर में खाने को भी कुछ नहीं रहता। 27 मार्च की रात भी वह शराब के नशे में घर लौटा और खाना मांगा। इंद्रकली ने कहा कि घर में कुछ था नहीं इसलिए खाना नहीं बना। इस पर उसने पत्नी को जमकर पीटा फिर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इंद्रकली की चीख सुनकर आसपास के लोग जुटे तो रामबहादुर भाग गया।
विज्ञापन


 इंद्रकली को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर करने पर शहर लाकर एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया गया। उसकी हालत गंभीर बनी है। खबर पाकर रीवा से आए पिता गेंदालाल कोल ने सोमवार को कोरांव थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 25 हजार रुपये की डिमांड नहीं पूरी होने पर दामाद रामबहादुर ने उसकी बेटी इंद्रकली को जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने हत्या की कोशिश और दहेज प्रताड़ना का मुकदमा लिखकर फरार रामबहादुर की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed