{"_id":"a93d83f8d866a2141f19f914cf86328d","slug":"after-beating-the-pro-union-candidate-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ प्रत्याशी के समर्थक को पीटने के बाद गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रसंघ प्रत्याशी के समर्थक को पीटने के बाद गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। इविवि छात्रसंघ चुनाव में हिंसक घटनाएं जोर पकड़ती जा रही हैं। बुधवार रात छात्रसंघ अध्यक्ष उम्मीदवार के समर्थक को आनंद भवन के पास जमकर पीटने के बाद गोली मार दी गई। उसका सिर भी फट गया। खबर पाकर हॉस्टल से पहुंचे साथी बेहोश छात्र को पुलिस की मदद से निजी अस्पताल ले गए। आरोप है कि विरोधी उममीदवार के समर्थकों ने साजिशन हमला किया पर गुरुवार रात तक रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई।
सुल्तानपुर में लम्हुआ इलाके का विनय शुक्ला यहां जीएन झा हॉस्टल में रहकर विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है। छात्रसंघ चुनाव में वह अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सर्वम द्विवेदी के लिए प्रचार कर रहा है। साथियों का कहना है कि बुधवार रात करीब साढ़े बारह बजे वह कर्नलगंज से बाइक पर आनंद भवन की तरफ जा रहा था तभी विरोधी उम्मीदवार के समर्थकों ने उसे रोक लिया। उसे पहले जमकर पीटा। सिर पर रॉड से प्रहार किए।
फिर गोली भी चला दी। उसके सिर पर छर्रे धंसे। वह बेहोश होकर गिरा तो हमलावर भाग गए। खबर पाकर जीएन झा हॉस्टल से साथियों समेत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सर्वम भी समर्थकों सहित पहुंच गया। कर्नलगंज पुलिस के साथ ही एसपी सिटी राजेश यादव भी आ गए। घायल विनय को पहले स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां इलाज से इनकार पर बाई का बाग स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती किया गया।
विज्ञापन
गहरी चोटों और काफी ब्लीडिंग की वजह से विनय की हालत गंभीर बनी थी। उसे तीन यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। विनय के साथियों का कहना है कि विरोधी उम्मीदवार के इशारे पर उसके समर्थकों ने विनय के कत्ल की कोशिश की हालांकि बृहस्पतिवार रात तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। उधर, कर्नलगंज थाना प्रभारी सिद्धार्थ तोमर का कहना था कि यह झगड़ा बीयर की दुकान के पास हुआ था। उन्होंने विनय को गोली लगने की बात से भी इनकार किया।