फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   accidental death of former Student President au kd

इविवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष केडी की आकस्मिक मौत

Thu, 21 May 2015 01:59 AM IST
Updated Thu, 21 May 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
accidental death of former Student President au kd
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह केडी की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। सबकुछ इतना अचानक हुआ कि इलाज का भी मौका नहीं मिला। अस्पताल पहुंचने से पहले ही तबीयत काफी बिगड़ चुकी थी और डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। रात में केडी के परिवार वाले भी जीएन झा हॉस्टल पहुंच गए।
विज्ञापन


मात्र 27 साल की उम्र में केडी के असामायिक निधन से पूरा विश्वविद्यालय परिवार शोककुल और हतप्रभ है। कुलपति प्रोफेसर एनआर फारूकी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के निधन पर काफी आहत दिखे और उन्हाेंने शोक प्रकट किया।
विज्ञापन

कुलदीप मूलत: हमीरपुर के बांधुर-बुजुर्रा गांव के थे और विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास विभाग के डॉ. हर्ष कुमार के निर्देशन में डीफिल कर रहे थे। उन्होंने यहां 2006 में स्नातक में दाखिला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सत्र 2013-14 के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। तबीयत खराब होने के समय जीएन झा हॉस्टल में केडी के कमरे में कई अन्य छात्र भी मौजूद रहे। सभी हंसी-मजाक कर रहे थे कि केडी ने पेट और सीने में दर्द में शिकायत की। छात्र कुछ समझ पाते कि उल्टी हुई और वह मूर्छित होकर गिर गए। छात्र हार्टअटैक या फूड प्वाजनिंग की आशंका व्यक्त कर रहे थे। छात्र तत्काल उन्हें आनंद हॉस्पिटल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने दिल से संबंधित बीमारी बताकर पार्वती अस्पताल रेफर किया। पार्वती में भी कुछ देर उपचार के बाद सरस्वती हार्ट केयर सेंटर ले जाने के लिए कहा गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही केडी की मौत हो चुकी थी।


जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों ने पोस्टपार्टम के लिए कहा लेकिन छात्र शुरू में तैयार नहीं हुए और मृतक शरीर को हॉस्टल ले आए। हालांकि परिवार वालों से वार्ता के बाद छात्र राजी हो गए। छात्र ही शव स्वरूपरानी अस्पताल ले गए और पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। आगे की जांच के लिए बिसरा हौर हृदय सुरक्षित रख लिया गया है। इसके बाद छात्र शव को फिर हॉस्टल ले आए। रात में केडी के बड़े भाई तथा अन्य रिश्तेदार भी हॉस्टल पहुंच गए। इस दौरान अस्पताल तथा हास्टल में छात्रों का भारी जमावड़ा रहा। हर जगह जिला और पुलिस प्रशासन के अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed