{"_id":"58a209db4f1c1b5833d85175","slug":"accident-in-overbridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने पर दूसरे ट्रक से भिड़ा ट्रक, ड्राइवर मरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टायर फटने पर दूसरे ट्रक से भिड़ा ट्रक, ड्राइवर मरा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 15 Feb 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंकरगढ़ से गिट्टी लादकर शहर आ रहा ट्रक रविवार रात नए पुल पर टायर फटने से बेकाबू होकर दूसरे ट्रक से टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर रमेश पाल (40) की मौत हो गई। कीडगंज थाने की पुलिस ने शव को चीरघर भेजकर मृतक के परिजनों को खबर दी।
घूरपुर के चनौरा गांव निवासी रमेश पाल (40) ट्रक चलाकर परिवार का गुजारा करता था। रविवार रात वह शंकरगढ़ से गिट्टी लादकर शहर आ रहा था। आधी रात ट्रक नए पुल पर बैरहना के निकट पहुंचा तभी उसका टायर फट गया। ट्रक बेकाबू होकर तेज रफ्तार में आगे जा रहे ट्रक के पिछले हिस्से में भिड़ गया। दुर्घटना में रमेश की मौत हो गई। हादसे से पुल पर जाम लग गया। कीडगंज थाने की पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम हाऊस भेजकर ट्रक को पुल से हटवाया।
शहर में सोमवार दोपहर कुलभाष्कर डिग्री कॉलेज के पास रामबाग सेे मेडिकल कॉलेज की तरफ जा रहे टेंपो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार छात्रा के जख्मी होने से भड़के कॉलेज के छात्रों ने टेंपो ड्राइवर को बुरी तरह पीट दिया। जमकर धुनाई से टेंपो चालक जख्मी हो गया। खबर पाकर पहुंची जार्जटाउन थाने की पुलिस ड्राइवर को बालसन चौराहा के निकट निजी अस्पताल ले गई जबकि छात्रा को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया।