फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   accident

टूटे तार के करंट से महिला की मौत पर चक्काजाम

Mon, 06 Jul 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 06 Jul 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
accident
यमुनापार इलाके में मांडा रोड के नहवाई गांव में रविवार सुबह बिजली का जर्जर तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आकर एक महिला की जान चली गई। सड़क से कुछ फुट ऊंचाई पर लटकते तारों के चलते आए दिन मौतों से नाराज लोगों ने इलाहाबाद-मिर्जापुर मार्ग पर शव रख चक्काजाम कर दिया। एसडीएम मेजा के आदेश पर जेई समेत बिजली कर्मियों के खिलाफ केस लिखे जाने पर पांच घंटे बाद जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन


 नहवाई गांव की बिटोला देवी (42) रविवार सुबह घर से कुछ दूरी पर शौच को गई थी। रास्ते में बिजली का जर्जर तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आकर बिटोला देवी की वहीं मौत हो गई। पता चला तो परिजनों के साथ ही गांव वालों की वहां भीड़ लग गई। पावर सब स्टेशन में सूचना मिलने पर बिजली काटी गई तब जाकर बिटोला देवी का शव तार से अलग किया जा सका। आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी लाश मांडा रोड चौराहे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। गुस्साए गांव वालों ने कहा कि शिकायत के बाद भी काफी नीचे तक लटके कमजोर तार नहीं बदले जाते जिसकी वजह से अक्सर लोगों की जान जा रही है। पिछले महीने भर के दौरान ही चार लोग मौत के मुंह में समा गए। अब बिटोला देवी की भी मौत के लिए बिजली विभाग के अफसर जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


हंगामा होने पर मांडा और मेजा समेत कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गई। करीब पांच घंटे तक चक्काजाम के बाद एसडीएम मेजा आशीष कुमार मिश्र और तहसीलदार विनय राय ने पीड़ित परिवार को तत्काल मदद के तौर पर 25 हजार रुपये दिए। साथ ही लापरवाही से मौत के आरोप में एक्सईएन. एसडीओ, जेई, एसएसओ और लाइनमैन के खिलाफ मांडा थाने में एफआईआर लिखी गई। तब लोग शांत हुए और जाम खत्म किया। एसडीएम ने कहा कि जर्जर तारों को बदलने के लिए बिजली विभाग के अफसरों को पत्र लिखा जा रहा है। दो रोज में तार नहीं दुरुस्त हुए तो संबंधित जेई पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed