फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Abducted three-yearly miscarriage

अगवा कर तीन साल की मासूम से दुराचार

Sun, 26 Aug 2018 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 26 Aug 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
Abducted three-yearly miscarriage
Rape Case
करेली में शनिवार भोर को सनसनीखेज वारदात हुई। यहां परिवार के साथ सो रही तीन साल की मासूम को अज्ञात व्यक्ति उठा ले गया और फिर उसके साथ दुराचार किया। दरिंदगी के बाद आरोपी उसे खुल्दाबाद के कालाडंाडा कब्रिस्तान में छोड़कर भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात में मुकदमा लिखकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से फतेहपुर के खागा का रहने वाला बच्ची का परिवार कूड़ा बीनने का काम करता है। इन दिनों इस परिवार ने शहर के करेली स्थित बैरियर तिराहे पर डेरा जमाया है। दिन भर इधर-उधर घूमने के बाद रात में तिराहे के पास फुटपाथ पर परिवार सोता है। रोज की तरह शुक्रवार रात भी बच्ची अपनी मां, चाचा व छोटे भाई के साथ फुटपाथ पर सो रही थी। भोर में 4.15 बजे के करीब अचानक एक व्यक्ति आया और बच्ची को उठाकर भाग निकला। मां की नींद खुली तो बच्ची को न पाकर उसके होश उड़ गए। उसने आसपास के लोगों से पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह करीब 7.30 बजे खुल्दाबाद पुलिस को किसी ने सूचना दी कि दो-तीन साल की एक बच्ची कालाडांडा कब्रिस्तान में बैठी रो रही है।
विज्ञापन


पुलिस पहुंची तो बच्ची की हालत ठीक नहीं थी। आसपास के थानों में जानकारी दी गई। उधर, किसी से सूचना मिली तो परिवारवाले भी पहुंच गए। पुलिस बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची तो वहां डॉक्टराें ने बताया कि उसके साथ दुराचार हुआ है। यह सुनकर परिवारवाले स्तब्ध रह गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद रोशनलाल ने बताया कि फिलहाल अज्ञात में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। बच्ची को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पहले बच्ची को डफरिन अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। जिसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। दरिंदगी उसे चोट पहुंची थी और शरीर से काफी खून भी बहा था। ऐसे में रात में उसे खून चढ़ाया गया। घटना के बारे में जिसने भी सुना, स्तब्ध रह गया। अस्पताल मेें भी लोग घटना के बारे में सुनकर आक्रोशित थे।

बच्ची को सोते समय उठाकर ले जाने वाला कोई परिचित था या बाहरी, फिलहाल इस बारे में घरवाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में उसकी तस्वीर जरूर कैद हो गई है। घटनास्थल के पास ही एक घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस ने इसकी फुटेज खंगाली तो इसमें आरोपी नजर आया। वह बच्ची को गले से छिपटाकर अपने साथ ले जाता हुआ दिख रहा है। हालांकि अंधेरा होने के कारण उसकी तस्वीर बहुत साफ नहीं है। फिर भी पुलिस को उसका हुलिया मिल गया है। पुलिस अब इस हुलिए वाले संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।


सीसीटीवी कैमरोें की फुटेज देखी जा रही है। जिसमें एक संदिग्ध नजर आया है। घरवाले अभी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। जांच की जा रही है। - शिवराज, एएसपी व सीओ कोतवली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed