फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पांच लाख रंगदारी मांगने में गदऊ के दो करीबी धराए

पांच लाख रंगदारी मांगने में गदऊ के दो करीबी धराए

Mon, 23 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख रंगदारी मांगने में गदऊ के दो करीबी धराए
व्यापारी से मांगी रंगदारी, गदऊ के दो करीबी धराए
विज्ञापन


सगे भाई हैं दोनों आरोपी, धूमनगंज निवासी व्यापारी को धमकाया
पुलिस ने दबिश देकर घर से पकड़ा, पूछताछ में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। धूमनगंज में रहने वाले दूध व्यवसायी को धमकाकर एक लाख की रंगदारी मांगने वाले दो सगे भाई रविवार को गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस का कहना है कि दोनों 50 हजार के इनामी गदऊ पासी के करीबी हैं और उन पर पहले भी रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
प्रेमनारायण केसरवानी पुत्र हनुमान प्रसाद केसरवानी धूमनगंज के रहने वाले हैं। उनका आरोप है कि 18 जुलाई को वह दो बजे वह अपनी खाली पड़ी जमीन पर गए तो देखा कि वहां बालू का स्टॉक रखा था। इस संबंध में कुछ ठेकेदारों से बात कर रहा था तभी वहां झलवा निवासी सगे भाई सोनू व मोनू सिंह अपने आठ-10 साथियों के साथ पहुंचे और धमकाते हुए एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी।उस समय किसी तरह व्यापारी जान बचाकर भागे। आरोप है कि दो दिन बाद फिर आरोपी अपने साथियों के साथ पहुंचे और पिस्टल सटाकर कहा कि एक लाख रुपये न देने पर जान से मार दिए जाओगे।दहशत में आए व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबिश देकर उनके झलवा स्थित घर से दबोच लिया। धूमनगंज इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी में मांगी थी पंाच लाख की रंगदारी
धूमनगंज पुलिस की मानें तो आरोपी शातिर बदमाश गदऊ पासी के करीबी हैं। उनके द्वारा रंगदारी मांगने का मामला नया नहीं है। कुछ समय पहले कौशाम्बी में उनके खिलाफ एक व्यापारी से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा भी कई मामलों में उनका नाम सामने आया था। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed