{"_id":"59eb9d434f1c1bf2538b82c5","slug":"81508613443-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में राजगीर के बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में राजगीर के बेटे की मौत
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
हादसे में राजगीर के बेटे की मौत, युवक घायल
कोखराज के कल्यानपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज। कोखराज के कल्यानपुर बाजार के समीप हाईवे पर शुक्रवार सुबह रोडवेज बस की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार राजगीर के बेटे की मौत हो गई जबकि साथ रहा एक अन्य युवक घायल हो गया। इलाज के लिए उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुजाहिदपुर निवासी रोशनलाल पटेल राजगीरी करता है। उसका बेटा बबलू (30) मुम्बई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। दीपावली पर बबलू त्योहार मनाने घर आया था। शुक्रवार सुबह वह अपने पड़ोसी लवकुश (30) पुत्र बृजलाल के साथ सैनी के पचासा गांव जा रहा था। रास्ते में कल्यानपुर के पास इलाहाबाद से कानपुर की तरफ जा रही रोडवेज बस खड़ी होकर सवारियां उतार रही थी। इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बस चालक को पीटना शुरू कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पह्रुंचाया। हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने दोनों को एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। जहां देर शाम बब्लू की मौत हो गई। हादसे के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है।