{"_id":"5c97dc81bdec2214084cdefa","slug":"71553456257-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के घर घुसकर की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रयागराज। थाना कर्नलगंज के शुतुरखाना निवासी सीता देवी के घर कुछ लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ की। उनके शोर मचाने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए सभी भाग निकले। सहमी भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आधा दर्जन लोग उसके घर में अचानक से घुस आए और गाली-गालौच शुरू कर दिया। उसके रोकने पर उन लोगों ने घर में रखी तमाम वस्तुएं तोड़ डाली। करीब आधे घंटे तक तांडव करने के बाद जब शोर-शराबा होने लगा तब आरोपी उसे जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामला दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।