फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   करवरिया बंधुओं ने जताई हमले की आशंका

करवरिया बंधुओं ने जताई हमले की आशंका

Fri, 15 Feb 2019 01:47 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
करवरिया बंधुओं ने जताई हमले की आशंका
करवरिया बंधुओं ने जताई हमले की आशंका
विज्ञापन


पेशी से लौटते वक्त तीन-चार लोग कर रहे थे रेकी
पूर्व एमएलसी सूरजभान ने दर्ज कराया मुकदमा

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जेल में बंद करवरिया बंधुओं ने खुद पर हमले की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि तीन दिन पहले पेशी से लौटने के दौरान तीन-चार अज्ञात युवकों ने उनकी रेकी करने की कोशिश की। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कर्नलगंज थाने में तहरीर पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया की ओर से दी गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि 11 फरवरी को तीनों भाई, कपिलमुनि करवरिया, उदयभान करवरिया, सूरजभान करवरिया व एक अन्य रामचंद्र त्रिपाठी कोर्ट में पेशी के लिए आए थे। शाम चार बजे के करीब सभी वापस लौटने के लिए पुलिस वाहन के पास जाकर खड़े थे। इसी दौरान अधिवक्ता प्रकाश शुक्ला ने बताया कि बाउंड्री गेट के पास स्थित पान की दुकान पर खड़े 3-4 लोग उन्हें पहचानने की कोशिश व उनके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। करवरिया बंधुओं ने अपने एक परिचित को भेजा तो उसने भी आकर ऐसी ही बातें बताईं। सूरजभान ने आशंका जताई है कि उन पर व उनके भाइयों पर हमले की साजिश रची जा रही है। यही वजह है कि उनकी रेकी की जा रही है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों की पहचान करते हुए कार्रवाई की जाए। साथ ही पेशी के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था के भी प्रबंध हों। कर्नलगंज इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 3-4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed