{"_id":"5bafa035867a557f7041780f","slug":"71538236469-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार पर बम से हमला करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार पर बम से हमला करने वाला गिरफ्तार
Updated Sat, 29 Sep 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार पर बम से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
इलाहाबाद। दारागंज में वेणीमाधव मंदिर के पास मिठाई दुकानदार पर बम से हमला करने का आरोपी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर की रात नौ बजे के करीब दुकानदार आशीष गुप्ता पर पड़ोस के ही गुड्डू वर्मा ने बम से हमला किया था। जिसमें दुकानदार के साथ ही वहां से गुजर रही शक्ति चौरसिया व बिन्नी चौरसिया भी जख्मी हुई थीं। पुलिस भुक्तभोगी की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि आरोपी गुड्डू शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।