{"_id":"5b943269867a557ffc6be660","slug":"71536438889-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलन नदी में नाव हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेलन नदी में नाव हादसा
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलन नदी में नाव हादसा
0000000000000000000000000
16 घंटे बाद एक शव बरामद, नाविकों पर मुकदमा
0 परिजनों की उम्मीदें चकनाचूर, छाया मातम
0 पूर्व विधायक ने घर जाकर दी परिजनों को सांत्वना
0 रेस्क्यू टीम ने चार बाइक व चार साइकिलें भी निकालीं
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ोखर (इलाहाबाद)। क्षेत्र के भोगन गांव के सामने शुक्रवार को बेलन नदी में नाव पलटने के 16 घंटे बाद शनिवार को सुबह लापता सब्जी विक्रेता कैलाश केशरी का शव बरामद हो गया। पीएसी के गोताखोरों की टीम ने घाट से करीब 60 मीटर की दूरी पर शव बरामद कर लिया। टीम ने चार बाइक व चार साइकिलें भी निकालीं। पुलिस ने हादसे के बाद चारों नाविकों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, दूसरे लापता व्यक्ति की पुष्टि नहीं हो सकी है, इसलिए बचाव कार्य बंद कर दिया गया है।
शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब भोगन से बेलन नदी में बड़ोखर की तरफ जा रही नाव ओवरलोड होने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई थी। उस वक्त नाव में 29 लोग सवार थे। 27 लोगों को सकुशल बचा लिया गया था। दो लोग लापता बताए जा रहे थे, लेकिन शनिवार को सिर्फ एक युवक कैलाश केशरी निवासी बड़ोखर की लाश मिली। पीएसी के एसआई शशिकांत राय, वाल्मीक तिवारी, नरेश मौर्य, विनोद सिंह, सज्जन यादव, ओम प्रकाश, बलवंत, जय प्रकाश आदि जवानों ने रेस्क्यू करके गहरे पानी से कैलाश केशरी के शव को बरामद किया। बताते हैं कि वह नाव के नीचे दब गया था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से ही एनडीआरएफ और पीएसी के जवान सर्च आपरेशन में लगे थे। बाढ़ की वजह से बचाव कार्य में दिक्कत भी आ रही थीं। प्रशासन का कहना है कि अब कोई नहीं डूबा है।
उधर, पता चलने पर पूर्व विधायक राजबली जैसल मृतक के घर पहुंचे और परिवार के लोगों को सांत्वना दी। एसडीएम शिवानी सिंह ने बताया कि नाव में सवार बाकी सभी लोगों के सुरक्षित घर पहुंचने की पुष्टि हुई है। उनका कहना है कि मात्र एक व्यक्ति लापता था, जिसका शव बरामद हो गया है। हालांकि, जो नाव पलटी थी, उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। कुछ लोगों का कहना था कि जब देर रात सर्च आपरेशन बंद हो गया था। शनिवार को बेलन घाट पर पूर्व विधायक कोरांव राम कृपाल भी पहुंचे और वहां लोगों से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक कोरांव ने बताया कि नाविक ठाकुर प्रसाद, रज्जू, बुद्धिसेन तथा मंगला प्रसाद के विरुद्ध लापरवाही से नाव चलाए जाने की धारा 280 तथा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन जारी है। सभी नाविक फरार हैं।