{"_id":"5b83056b42c7922ee4102564","slug":"71535313259-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर अपहरण का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर अपहरण का मुकदमा
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर अपहरण का केस
हंडिया थाने में हुई रिपोर्ट, युवती के अपहरण का आरोप
पहले भी एक बार अगवा हो चुकी है युवती
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद मेें रहने वाली युवती के अपहरण के आरोप में सैदाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिता का आरोप है कि पिछले सात सितंबर में उसकी बेटी को राहुल मिश्रा निवासी घीसापुर को बहलाफुसला कर भगा ले गया था। हंडिया थाने में इस संबंध में मामला भी दर्ज है। 10 महीने बाद बेटी मिली और उसने तब पुलिस प्रशासनिक अफसरों के सामने बयान दिया कि आरोपी ने उसे चेन्नई ले जाकर उससे बलात्कार किया। आरोप है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुन्ना त्रिपाठी ने भी अपने लाउदर रोड व सिविल लाइंस स्थित आवास पर रखकर तीन-चार महीने तक उससे बलात्कार किया। इसी तरह उससे कई सादे पेपर पर दस्तखत भी करा लिए गए। पिता का आरोप है कि पिछले दिनों बेटी का मेडिकल हुआ तो आरोपी खुद को फंसता हुआ देख घबरा गए। 24 अगस्त की रात 12 बजे उसकी बेटी को मुन्ना व राहुल मिश्रा, अशोक मिश्रा, कलक्टर मिश्रा व बालकृष्ण मिश्रा फॉर्च्यूनर गाड़ी में अगवा कर भाग निकले। पिता ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी बेटी की हत्या कर सकते हैं। उसकी तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हंडिया पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।