{"_id":"5a414b054f1c1bb34a8b868a","slug":"71514228485-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
चरवा में मासूम के साथ दरिंदगी
-बहाने से घर के भीतर बुलाकर अधेड़ ने लूटी अस्मत
-सोमवार दोपहर हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा (कौशाम्बी)। इलाके की एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सोमवार दोपहर पड़ोसी अधेड़ ने दरिंदगी की। बहाने से घर के भीतर ले जाकर मनमानी करने के बाद भाग निकला। बदहवास बच्ची को लेकर पिता थाने पहुुंचा और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की छह वर्षीय मासूम बच्ची सोमवार दोपहर पड़ोस की अन्य बच्चियों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पड़ोस का एक अधेड़ पहुंचा और उसे बहाने से अपने बंद मकान के भीतर ले गया। इसके बाद उसका मुंह दबाकर दरिंदगी की। मनमानी के बाद बच्ची को बदहवास हालत में छोड़कर आरोपी भाग निकला। सहेली को कमरे में बंद देख अन्य बच्चियां घर पहुंचीं और मामले की जानकारी परिजनों को दीं। देर शाम बदहवास हालत में बच्ची को लेकर परिवार के लोग थाने पहुंचे और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अधेड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। चरवा कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि बच्ची के साथ छेड़खानी की बात सामने आ रही है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।