फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   धूमनगंज में बमबाजी और फायरिंग

धूमनगंज में बमबाजी और फायरिंग

Wed, 13 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
धूमनगंज में बमबाजी और फायरिंग
ट्रांसपोर्ट नगर में बमबाजी और फायरिंग से खलबली
विज्ञापन

0 चाय की दुकान पर घटना, बाइक पर थे दो हमलावर
0 मुफ्त में खिलाने से इंकार पर विरोधयों की करतूत
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में मंगलवार रात बमबाजी और फायरिंग से खलबली मच गई। बाइक सवार युवक चाय-पान की गुमटी पर हमला कर भाग निकले। संयोग रहा कि कोई जख्मी नहीं हुआ लेकिन दुकानदार और आसपास के लोग सहम गए। खबर पाकर पुलिस वहां पहुंची और घटना की जानकारी ली। आरोप है कि मुफ्त में खिलाने से इंकार पर खुन्नस मानने वाले विरोधी परिवार ने यह हमला कराया। इसी परिवार का पहले भी दुकानदार के बेटे की मौत में भी हाथ था।
ट्रांसपोर्ट नगर में शिवपुर हौली के पास सुनील कुमार भारतीय ने चाय-पान की गुमटी लगा रखी है। वह पत्नी लाजवंती के साथ दुकान चलाता है। मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे गुमटी के सामने कुछ लोग चाय पी रहे थे तभी बाइक पर दो युवक आए और बम फेंकने के बाद फायरिंग भी की। हालांकि किसी को गोली या बम नहीं लगा। वहां मौजूद लोग जान बचाने के लिए दूर भाग गए। हमलावरों के जाने के बाद वहां भीड़ जुटी। 100 डायल की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सुनील और लाजवंती से बात की। उनके बच्चे भी बेहद सहमे थे। सुनील ने आरोप लगाया कि कुछ दूर पर रहने वाले यादव परिवार के लोगों ने यह हमला किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि इस परिवार के लड़के वहां मुफ्त में खाने-पीने की मांग करते रहे हैं। इंकार करने पर वे धमकाते रहते हैं। पिछले साल सुनील के बेटे आकाश की दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसने बेटे की मौत में भी इसी परिवार पर शक जताया था। बमबाजी और फायरिंग के पीछे इरादा यह है कि वह दुकान खाली कर चला जाए साथ ही पिछली शिकायत भी थाने से वापस ले ले। पुलिस ने सुनील से थाने में तहरीर देने के लिए कहा ताकि मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed