फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ट्रक लुटेरों का गिरोह बेनकाब

ट्रक लुटेरों का गिरोह बेनकाब

Fri, 10 Nov 2017 09:02 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
ट्रक लुटेरों का गिरोह बेनकाब
ट्रक लुटेरों का गिरोह बेनकाब, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

- चार लुटेरे फरार, कार और बाइक जब्त, नैनी में लूटा ट्रक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
ट्रक लुटेरों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नैनी पुलिस ने एक बदमाश को तमंचा समेत गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। गिरोह के पुलिस ने लूटे गए ट्रक के अलावा इस गिरोह की कार और बाइक बरामद की है। बाकी बदमाशों की तलाश में छापेमारी की गई पर वे मिले नहीं।

एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि छह नवंबर की रात छिवकी रेलवे क्रासिंग के निकट ड्राइवर-खलासी को पेड़ से बांधकर लूटा गया ट्रक घंटे भर बाद ही पुलिस ने बरामद कर लिया था। ट्रक लेकर भाग रहे दो में से एक बदमाश को पुलिसकर्मियों ने दबोचकर उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन जब्त किया था। उसने अपना नाम साकिर अली और पता जमुआ गांव, मानधाता, प्रतापगढ़ बताया। उसने बताया कि वह लूटे गए ट्रक को प्रतापगढ़ तक पहुंचाता था, जिसके बदले उसे 10 हजार रुपये दिए जाते थे। इस गिरोह में प्रतापगढ़ शहर कोतवाली के नरवा गांव निवासी सरवर, मानधाता में रोसई का पूरा गांव का हसीब उर्फ शीबू तथा इलाहाबाद में सोरांव के बढ़ैया गांव का इकरार अहमद है। एक बदमाश का नाम साकिर नहीं बता सका। इस गिरोह ने पिछले दिनों चाकघाट, कौंधियारा तथा प्रतापगढ़ में ट्रक लूट की घटनाएं अंजाम दी थीं। गिरोह के बदमाश बिना नंबर की कार में रात में निकलते थे। लुटेरों के पकड़े जाने पर बाकी ट्रकों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed