{"_id":"5c880a57bdec22145b20da4d","slug":"61552419415-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने पुल से होकर नैनी की ओर भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराने पुल से होकर नैनी की ओर भागे बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने पुल से होकर नैनी की ओर भागे लुटेरे
चौक में 10 लाख की लूट मामले में मिले अहम सुराग
बदमाशों का नहीं चला पता, तलाश में जुटी रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। चौक में एक दिन पहले 10.30 लाख रुपये की लूट करने वाले बदमाश 36 घंटे बाद भी पकड़े नहीं जा सके। हालांकि पुलिस को जांच पड़ताल में उनके बारे में अहम सुराग हाथ लगा है। पता चला है कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद पुराने पुल से होकर नैनी की ओर भागे।
बादशाही मंडी के व्यापारी संजय अग्रवाल अमूल के साथ ही हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के उत्पादों की एजेंसी चलाते हैं। सोमवार को उनके दो कर्मचारी भगवानदास व अमित कुमार कुल 10.30 लाख रुपये बैंक में जमा करने जा रहे थे। तभी नाज सिनेमा के पास जवाहर स्क्वायर के सामने बाइकसवार दो बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले थे। घटना से शहर भर में सनसनी फैल गई थी। मामले की जांच में कोतवाली पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया। घटनास्थल के पास ही स्थित दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने से पता चला कि बदमाशों ने हेलमेट लगाया हुआ था। मंगलवार को भी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। पुलिस बदमाशों तक भले ही न पहुंच सकी हो लेकिन सूत्रों की मानें तो उनके बारे में उसे अहम सुराग मिले हैं। पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पुराने पुल से होकर नैनी की ओर भागे। जिसके बाद पुलिस ने नैनी में कई स्थानों पर जाकर जांच पड़ताल की। हालांकि बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। मामले में कोतवाली इंस्पेक्टर बच्चेलाल ने सिर्फ इतना बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
नंबर प्लेट पर लगाया था टेप
सूत्रों की मानें तो जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देते वक्त बाइक का नंबर भी छिपा दिया था। सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला है कि बदमाशों की बाइक के नंबर प्लेट पर टेप जैसी कोई चीज लगी हुई थी। जिससे उसका नंबर नहीं दिख रहा था। इसके अलावा यह जानकारी भी मिली है कि लुटेरे नारंगी रंग की बाइक पर सवार थे। ऐसे में पुलिस इस रंग की बाइक के मालिकों का भी पता लगाने में जुटी है। एक संभावना यह भी हैै कि घटना में प्रयुक्त बाइक चोरी की हो। ऐसे में थानेां में चोरी गए ऐसे वाहनों के बारे में भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
नैनी के कई बदमाशों पर नजर
लुटेरों के नैनी की ओर भागने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की नजर नैनी क्षेत्र के कई बदमाशों पर टिक गई है। यही वजह रही कि रात में उनकी तलाश में दबिश भी दी गई। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया भी गया। उधर कोतवाली पुलिस ने कर्मचारियों से भी पूछताछ की ।