फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सिपाही ने की अभद्रता, वकीलों ने थाने में किया हंगामा

सिपाही ने की अभद्रता, वकीलों ने थाने में किया हंगामा

Mon, 21 Jan 2019 01:14 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
सिपाही ने की अभद्रता, वकीलों ने थाने में किया हंगामा
सिपाही ने की अभद्रता, थाने में जमकर हंगामा
विज्ञापन


जार्जटाउन का मामला, वकीलों ने सुनाई खरीखोटी
टक्कर लगने पर शिकायत लेकर पहुंचे थे अधिवक्ता

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शासन की लाख कोशिशों के बाद भी पुलिस विभाग के कर्मचारी फरियादियों के प्रति अपना बर्ताव नहीं ठीक कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जार्जटाउन में सामने आया जब शिकायत लेकर पहुंचे अधिवक्ता से सिपाही ने अभद्रता की। जानाकारी पर अन्य अधिवक्ता भी पहुंचे और इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। हालांकि पुलिसकर्मी ऐसी किसी भी घटना से इंकार करते रहे।

घटना एक दिन पहले की है। बालसन चौराहे पर दोपहर में एक अधिवक्ता अपनी बेटी को लेकर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक में एक एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इससे अधिवक्ता की बेटी को चोट भी आई। उनके सूचना देने पर पुलिस पहुंची और आरोपी चालक को एंबुलेंस समेत थाने लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कुछ देर बाद चालक गायब हो गया। इस बारे में जब भुक्तभोगी अधिवक्ता ने पूछा तो वहां मौजूद सिपाही ने उनसे अभद्र भाषा में बात की। विरोध जताने पर उन्हें धमकाया। इसी दौरान पहुंचे अन्य अधिवक्ताओं को जानकारी हुई तो उन्होंने बीचबचाव किया। इस पर सिपाही उनसे ही उलझ गया। इसे लेकर अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे और फिर दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। बाद में थाने पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव कर सिपाही को वहां से हटाया। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसके बाद थाने में हड़कंप रहा। भुक्तभोगी अधिवक्ता ने सिपाही की लिखित शिकायत थाने में दी। हालांकि जार्जटाउन पुलिस इससे इंकार करती रही। जार्जटाउन इंस्पेक्टर निशिकांत राय का कहना है कि हंगामे जैसी कोई बात नहीं थी। दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया गया। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed