फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दहेज की बेदी पर चढ़ी एक और विवाहिता

दहेज की बेदी पर चढ़ी एक और विवाहिता

Mon, 22 Jan 2018 08:12 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
दहेज की बेदी पर चढ़ी एक और विवाहिता
दहेज की बेदी पर चढ़ी एक और विवाहिता
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर संदिग्ध दशा में हुई थी मौत
मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप, लगाते हुए र्दज कराया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पइंसा के उदिहिन खुर्द गांव में ब्याही युवती दहेज की बेदी पर चढ़ गई। नगदी-बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने मारकर फं दे से लटका दिया था। रविवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

फतेहपुर जिले के मोहनापुर खखरेरू गांव निवासी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि दो साल पहले उसने बेटी अनीता (22) की शादी पइंसा के उदिहिन खुर्द गांव में रामू पुत्र शिवलाल से किया था। शुक्रवार की रात अनीता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह घर के भीतर शव फंदे से लटकता मिला। आरोप है कि दहेज में नगदी और बाइक नहीं देने पर उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। शनिवार को पिटाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया। रविवार को मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति रामू, ससुर शिवलाल, देवर दिलीप के साथ सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed