{"_id":"5c9d2cd9bdec2213fa1fb141","slug":"51553804505-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी छात्रा को लगाई बीस हजार की चपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतियोगी छात्रा को लगाई बीस हजार की चपत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगी छात्रा को लगाई 20 हजार की चपत
प्रयागराज। अल्लापुर के किदवई नगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा मोना सिंह के खाते से जालसाजों ने बीस हजार रुपये पार कर दिए। मोबाइल में मैसेज आने पर छात्रा के होश उड़ गए। उसने जार्जटाउन थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि वह 15 मार्च को लेबर चौराहा स्थित एक एटीएम से पैसा निकालने गई थी लेकिन पैसा नहीं निकला। इस पर वह घर वापस लौट आई। इसी बीच उसके खाते से दो बार में कुल बीस हजार रुपये निकाल लिए गए। घर लौटने पर उसके मोबाइल में मैसेज आया। इसके बाद वह तुरंत बैंक पहुंची, जहां उसी एटीएम से पैसे निकाले जाने की बात बताई गई। छात्रा एफआईआर कराने जार्जटाउन थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद एसएसपी से गुहार लगाने के बाद थाने में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की गई।