फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चौतरफा जाम से दिनभर जूझे शहरी

चौतरफा जाम से दिनभर जूझे शहरी

Sun, 26 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
चौतरफा जाम से दिनभर जूझे शहरी
चौतरफा जाम से दिनभर जूझे शहरी
विज्ञापन


अस्थि कलश यात्रा, त्योहार की भीड़ से बिगड़ी स्थिति
कर्नलगंज, जार्जटाउन समेत अन्य जगहों पर रेंगे वाहन

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। त्योहार पर खरीदारी के मद्देनजर बाजारों में भीड़ उमड़ना तय था। उधर अस्थि कलश यात्रा और उसके बीच में ही आई बारिश ने हालात और बुरे कर दिए। नतीजा यह रहा कि कई सड़कों पर तो पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। भीषण जाम के बीच वाहन रेंगते रहे और राहगीरों को कुछ ही दूरी तय करने में भी घंटों का वक्त लग गया।
पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेई की अस्थिकलश यात्रा में हजारों लोग शामिल थे। उधर सड़कों के किनारे भी खड़े होकर लोग यात्रा की एक झलक पाने को बेकरार थे। इसके चलते सड़कें पटी रहीं। उधर यात्रा के पहुंचने पर संबंधित मार्गों पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रतिबंधित भी कर दिया जा रहा था। सर्किट हाउस से शुरू होकर यात्रा धोबीघाट चौराहे से होते हुए आगे बढ़ी तो बीएचएस, थार्नहिल और विवेकानंद चौराहे के पास वाहनों की कतार लग गई। उधर सैकड़ों की संख्या में वाहन शामिल होने के कारण यात्रा बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। लोकसेवा आयोग पर यात्रा के पहुंचते ही कुछ देर के लिए यहां भी ट्रैफिक ब्लॉक कर दिया गया। यहां से यात्रा को आगे निकलने में काफी समय लग गया। नतीजा यह हुआ कि म्योहाल चौराहे, स्टेनली रोड, कचहरी रोड और मनमोहन पार्क जाने वाली सड़क पर वाहनों की कतार लग ग्रई। यात्रा जैसे ही चौराहे को पार कर आगे बढ़ी, ट्रैफिक खोल दिया गया। अब जल्दी निकलने के चक्कर में कई वाहन आमने-सामने हो गए जिससे चारों ओर जाम लग गया। उधर हिंदू हॉस्टल, बालसन, सोहबतियाबाग, जीटी जवाहर चौराहे पर भी लोग घंटों जाम में फंसे रहे। अस्थि कलश यात्रा के साथ ही त्योहार पर खरीदारी के लिए निकलने वालों की भीड़ ने भी यातायात व्यवस्था पर असर डाला। हालात यह रहे कि सोहबतियाबाग, बैरहना, सीएमपी डॉट पुल पर तो रात तक जाम की स्थिति बनी रही। उधर बारिश ने क्षतिग्रस्त सड़कों पर चलना और भी दूभर कर दिया।
विज्ञापन


पुराने शहर में बनी रही समस्या
उधर कानपुर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन के चलते खुल्दाबाद, हिम्मतगंज, करबला, चौफटका आदि जगहों पर आम दिनों की तरह ही फिर जाम लगा रहा। खुदी सड़कों व बारिश के चलते हालात और बदतर हुए। जगह-जगह पानी भरने से सड़कें और संकरी हो गईं जिससे वाहनों का निकलना और मुश्किल हो गया। फायरब्रिगेड चौराहे से जानसेनगंज तक भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed