{"_id":"5b5f6de64f1c1b0c718b7077","slug":"41532980710-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड पर लेकर होगी बिनोद बी लाल से पूछताछ, दता होगा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिमांड पर लेकर होगी बिनोद बी लाल से पूछताछ, दता होगा गिरफ्तार
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिमांड पर होगी बिनोद बी लाल
से पूछताछ, दत्ता होगा गिरफ्तार
0 शुआट्स के पूर्व निदेशक पर दर्ज हुआ है गैंगस्टर का मुकदमा
इलाहाबाद। शुआट्स के पूर्व निदेशक प्रशासन बिनोद बी लाल को रिमांड पर लेकर गैंगस्टर के मुकदमे के मामले में पूछताछ की जाएगी। उनके साथी डेविड दत्ता पर भी केस दर्ज हुआ है। पुलिस जल्द ही दत्ता को भी गिरफ्तार करेगी।
सीओ करछना रत्नेश सिंह ने बताया कि बिनोद बी लाल के खिलाफ एक के बाद एक कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं। उसने अपने साथी म्योराबाद के डेविड दत्ता के साथ मिलकर संगठित तरीके से धोखाधड़ी और आपराधिक मामलों को अंजाम दिया। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई होने के बाद पुलिस अब बिनोद बी लाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। बिनोद के साथी डेविड दत्ता के खिलाफ भी काफी सुबूत मिले हैं। वह अभी बाहर है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। प्रारंभिक तौर पर दो ही लोगों का नाम सामने आया है। उनके और भी साथी हो सकते हैं। बिनोद बी लाल पर पुलिस की कार्रवाई से शुआट्स प्रशासन नाराज है। प्रवक्ता एसबी सिंह का कहना है कि उनके ऊपर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई हो रही है। बिनोद बी लाल शिक्षा जगत से लंबे समय से जुड़े हैं। ब्लैकमेलिंग के लिए कुछ लोग उन्हें लगातार निशाना बनाकर मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। न्यायालय ने तमाम मुकदमों में उन्हें जमानत दे दी तो पुलिस प्रशासन ने खेल करते हुए गैंगस्टर एक्ट लगा दिया। विश्वविद्यालय का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलकर सच्चाई की जानकारी देगा।