{"_id":"5b1988d84f1c1bf16e8b6be7","slug":"31528400088-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो चालक ने की थी बच्\nची से हैवानियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो चालक ने की थी बच् ची से हैवानियत
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो चालक ने की थी बच्ची से हैवानियत
हंडिया थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी गिरफ्तार
20 हजार का इनामी, पुलिस ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। हंडिया इलाके में छह साल की मासूम से हैवानियत करने वाला उसका परिचित ही निकला। उसने ही स्कूल से लौटते वक्त सुनसान में खींचकर उसके साथ रेप किया था। पुलिस ने शनिवार को इस 20 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना 16 मार्च की है। स्कूल से लौटते वक्त कक्षा दो में पढ़ने वाली छह वर्षीय बालिका को सुनसान में खींचकर उसके साथ रेप किया गया था। बहुत देर तक बालिका के घर नहीं पहुंचने पर परिजन खोजबीन में जुटे तो वह जंगल में बेहोश पड़ी मिली। पिता की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। एसपी गंगापार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव और उसके आसपास के इलाकों की संदिग्धों के बारे में पड़ताल शुरू की। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि बनपुकार मजरे सदरेपुर का बोलेरो चालक रमेश कुमार यादव घटना के बाद से ही फरार है। कुछ अहम सुराग मिलने के बाद पुलिस ने उसे मामले में नामजद कर दिया। हाल ही में उस पर 20 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया गया। एसपी ने बताया कि बुधवार रात हंडिया थाने की फोर्स को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रमेश अपने घर पर मौजूद है। इस पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा लिया गया। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
दुकान पर देखा था बालिका को
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी रमेश ने बताया कि वह बालिका के ताऊ परचून की दुकान चलाते हैं। वह अक्सर उस दुकान पर गुटखा खाने जाया करता था। इसी दौरान उसने बालिका को भी देखा था। घटना वाले दिन वह स्कूल से अन्य बच्चों के साथ घर लौट रही थी। वह कुछ पीछे थी जबकि अन्य बच्चे आगे-आगे चल रहे थे। इसी दौरान वह मुंह दबाकर बच्ची को सुनसान स्थान पर खींच ले गया और फिर दुराचार करने के बाद बच्ची को वहीं छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
आरोपी को देखते ही बेहोश हो गई बालिका
पुलिस ने बताया कि पुष्टि के लिए बालिका के सामने संदिग्धों की परेड कराई गई। इस दौरान बच्ची को कार में बैठाकर पीछे के शीशे से संदिग्धों को दिखाया गया। इस दौरान जब आरोपी सामने आया तो उसे देखते ही बालिका बेहोश हो गई।