फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जीआरपी ने दबोचे झारखंड के दो बदमाश

जीआरपी ने दबोचे झारखंड के दो बदमाश

Mon, 12 Jun 2017 09:03 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने दबोचे झारखंड के दो बदमाश
जीआरपी ने दबोचे झारखंड के बदमाश
विज्ञापन

इलाहाबाद (ब्यूरो)। रेलवे पुलिस ने जंक्शन पर चेकिंग के दौरान झारखंड के दो बदमाशों को दबोच लिया। प्लेटफार्म नंबर सात के पूर्वी छोर पर गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों में झारखंड में साहेबगंज के नदीम शेख और नंदू किशोर है। इनमें नंदू अब दिल्ली के आनंद विहार में रहने लगा है। जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह के मुताबिक, वे दोनों लंबी दूरी की ट्रेनों के अलावा दिल्ली, वाराणसी, मुगलसराय, इलाहाबाद, कानपुर स्टेशन पर यात्रियों से चोरी और छीनाझपटी की घटनाएं अंजाम देते रहे हैं। उनसे पूछताछ में कई साथियों के भी नाम मालूम हुए जिनकी तलाश जारी है।

0000000
जंक्शन पर मिली घर से भागी दो लड़कियां
इलाहाबाद। घर से भागकर दिल्ली या मुंबई जा रही दो लड़कियों को इलाहाबाद जंक्शन पर रेलवे पुलिस ने बरामद कर लिया। इनमें 17 साल की एक लड़की डॉली बिहार में पटना की रहने वाली है। बताया गया कि उसकी स्थिति ठीक नहीं है। दूसरी लड़की 22 वर्षीय मालती देवी विंध्याचल मिर्जापुर की रहने वाली है। वह बीए की छात्रा भी है। वह किसी दोस्त के चक्कर में भागी थी। इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि परिजनों के आने तक दोनों लड़कियों को महिला पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया था। परिजन आए तो उन्हें उनकी बेटी को सौंप दिया गया।
विज्ञापन















विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed