{"_id":"5c8ff439bdec2239135eb28f","slug":"21552938041-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों को ढूंढ़ने में नाकाम पुलिस ने जारी किए पोस्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों को ढूंढ़ने में नाकाम पुलिस ने जारी किए पोस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटेरों को ढूढ़ने में नाकाम पुलिस ने जारी किए पंफलेट
सीसीटीवी फुटेज से मिली बदमाशों की तस्वीर से बनवाए
शहर भर में करवाए गए चस्पा, 9.50 लाख की हुई थी लूट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सिविल लाइंस में 9.50 लाख की लूट के मामले का खुलासा करने में नाकाम पुलिस ने अब बदमाशों को पकड़ने के लिए पब्लिक की मदद लेने का फैसला किया है। इसके तहत सोमवार को शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर पंफलेट लगवाए गए जिसमें बदमाशों की तस्वीर छपी है।
खरबंदा चौराहे पर 15 मार्च को दिनदहाड़े मीट एजेंसी कर्मचारी अटाला निवासी शाहिद से 9.50 लाख रुपये की लूुट हुई थी। एजेंसी मालिक जमीर की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है लेकिन अब तक बदमाश उसकी पकड़ से दूर हैं। सोमवार को पुलिस ने बदमाशों की तस्वीर वाले पंफलेट जारी किए। इन्हें शहर भर के महत्वपूर्ण स्थानों पर लगवाया गया है। दोनों बदमाशों की तस्वीर पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने से प्राप्त हुई थी। पुलिस का मानना है कि रुपये भरा बैग छीनने वाला बदमाश, जिसका चेहरा ख्ुाला हुआ था, बाहरी लग रहा है। इसलिए क्योंकि तीन दिनों तक सैकड़ों लोगों से पूछताछ के बाद भी कोई उसके बारे में कुछ बता नहीं सका है। ऐसे में अब फुटेज में नजर आए बाइक चला रहे उसके साथी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हेलमेट लगाए होने के कारण फिलहाल यह मानकर चला जा रहा है कि उसे पहचाने जाने का डर था और यही वजह है कि उसने हेलमेट पहन रखा था। ऐसे में पंफलेट जारी करवाए गए हैं। हो सकता है कि कोई स्थानीय व्यक्ति उसे पहचान सके जिससे उस तक पहुंचना आसान हो जाए। पुलिस ने कहा है कि दोनों वांछितों के बारे में सूचना देने वाले को इनाम भी दिया जाएगा। मामले में सीओ सिविल लाइंस वृजनंदन राय का कहना है कि पंफलेट जारी कराए गए हैं। पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हुई हैं।
चौक लूट में भी खाली हाथ
उधर चौक में 11 मार्च को हुई लाखों की लूट के मामले मेें हफ्ते भर बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। चौक निवासी एजेंसी कर्मचारियों से 10.30 लाख रुपये लूटकर बाइकसवार बदमाश तब फरार हो गए थे जब दोनेां कर्मचारी बैंक जा रहे थे। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगी है। यह भी पता चला था कि बदमाश वारदात के बाद नैनी में स्थित तकनीकी संस्थान की ओर भागे। इसके बावजूद पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। हालांकि पूछने पर हर बार पुलिस यही कहती है कि जल्द ही लुटेरे गिरफ्त में हाेंगे। कोतवाली प्रभारी बच्चे लाल ने सोमवार को भी यही कहा कि जल्द ही खुलासा किया जाएगा।