फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बालिका से दुष्कर्म, आरोपी चौकीदार गिरफ्तार

बालिका से दुष्कर्म, आरोपी चौकीदार गिरफ्तार

Mon, 25 Feb 2019 01:50 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
बालिका से दुष्कर्म, आरोपी चौकीदार गिरफ्तार
डरा-धमकाकर बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने चौकीदार को पकड़ा
महीनों से कर रहा था दरिंदगी, गर्भवती होने पर खुला मामला

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कैंट थाना क्षेत्र में मजदूरी करने वाले दंपति की 12 वर्षीय बेटी से डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया जाता रहा। दहशत के चलते उसने चुप्पी साधे रखी। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई जिसकी जानकारी पर परिजनेां के होश उड गए। उनकी तहरीर पर पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, कैंट में सदर बाजार के पास इन दिनों एसटीपी निर्माण कार्य चल रहा है। यहां बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ से आए मजदूर काम करते हैं जिनमें दंपति भी शामिल है। पति-पत्नी अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ यहीं बने सर्वेंट क्वार्टर में रहते हैं। देा दिन पहले अचानक बच्ची की तबियत बिगड़ गई। परिजनों को शक हुआ तो वह उसे डॉक्टर के पास ले गए। वहां पता चला कि वह गर्भवती है। पूछताछ करने पर बच्ची रोने लगी। उसने बताया कि एसटीपी का चौकीदार रामबाबू पटेल महीनों से उससे दुराचार कर रहा है। माता-पिता के काम पर जाने के बाद जबरन घर में घुसकर वह दरिंदगी करता है। साथ ही मुंह खोलने पर उसके साथ ही मां-बाप को भी जान से मारने की धमकी देता है। परिजनों ने रविवार को कैंट थाने पहुंचकर शिकायत की। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कैंट इंस्पेक्टर रमेश सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed