फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नशीली चाय पिलाकर उड़ाते थे बाइक, दो गिरफ्तार

नशीली चाय पिलाकर उड़ाते थे बाइक, दो गिरफ्तार

Fri, 08 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
नशीली चाय पिलाकर उड़ाते थे बाइक, दो गिरफ्तार
नशीली चाय पिलाकर उड़ाते थे बाइक, दो गिरफ्तार
विज्ञापन


जिले में अलग-अलग जगहों से चुराई गई 10 बाइकें बरामद
नैनी में जेल रोड चौकी पुलिस ने की गिरफ्तारी

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। नैनी थाना क्षेत्र में बुधवार रात दो ऐसे चोरों को पकड़ा गया जो ढाबों, गुमटियों में लोगों को नशीली चाय पिलाकर उनकी बाइक उड़ा देते थे। उनके कब्जे पर पुलिस ने जिले के अलग-अलग स्थानों से चुराई गईं 10 बाइकें बरामद की हैं। इनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस व एक चाकू भी बरामद हुआ है।
एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस लंबे समय से बाइक चोरी, छिनैती करने वाले गिरोह के सदस्यों की तलाश में लगी थी। इसी क्रम में बुधवार रात जेल रोड चौकी प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह अपनी टीम के साथ चेकिंग में लगे थे। रात 11.30 बजे के करीब मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नए यमुना पुल के पास बांध रोड पर घेराबंदी। कुछ देर बाद वहां दो मोटरसाइकिल सवार नए पुल से अरैल की ओर जाते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोका तो वह भागने लगे। हालांकि उन्हें दौड़ाकर दबोच लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मो. इमरान पुत्र मो. अनवर और मो. सिराज पुत्र मो. इलियास निवासी पूरा फतेह मोहम्मद, नैनी बताया। पुलिस के मुताबिक, सख्ती से पूछताछ में पता चला कि दोनों शातिर बाइक चोर हैं जो जिले मेें बाइक चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। यह भी बताया कि वह अक्सर रात में वारदात को अंजाम देेने के लिए निकलते थे। इसके बाद ढाबों, होटलों पर रुककर झांसा देकर लोगों को अपनी बातों में फंसा लेते थे। इसके बाद नशीली दवा मिली चाय पिलाकर उन्हें बेसुध कर उनकी बाइक लेकर चंपत हो जाते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। एसपी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बांध रोड स्थित झोपड़ी में रखते थे बाइक
पूछताछ के दौरान पुलिस उस समय हैरान रह गई जब पता चला कि चोरी की बाइकें रखने के लिए चोरों ने बांध रोड पर ही एक झोपड़ी बना रखी थी। पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर इसी झोपड़ी से आठ मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। जबकि चेकिंग के दौरान उनके पास से दो बाइकें मिली थीं। एसपी ने बताया कि इनमें से दो बाइकें नैनी व चार बाइकें शहर में अलग-अलग जगहों से चुराई गई थीं। चार अन्य बाइकों के बारे में पता लगाया जा रहा है कि वह कहां से उड़ाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed