{"_id":"5b1837654f1c1b624d8b4f9e","slug":"201528313701-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच गई किशोरी से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच गई किशोरी से गैंगरेप
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव ननिहाल आई किशोरी से तीन युवकों ने गैंगरेप किया। इसी दौरान जानकारी पर गांव के लोग पहुंचे तो एक बदमाश भाग निकला जबकि दो साथी मौके से पकड़ लिए गए। दोनों को जमकर धुनने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। जबकि बेहोशी की हालत में किशोरी को जिला अस्पताल भेजा गया। देर रात तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
करारी थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी इन दिनों मंझनपुर के एक गांव में रहने वाली अपनी नानी के घर आई है। बुधवार रात आठ बजे वह घर से शौच जाने के लिए निकली। आरोप है कि इसी दौरान करारी के बैसकांटी निवासी तीन युवक वहां पहुंचे और किशोरी को सुनसान स्थान पर खींच ले गए। पीड़िता की मामी का आरोप है कि किशोरी के साथ तीनों युवकों ने गैंगरेप किया। इस दौरान उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति ने देखा तो उसने भागकर गांववालों को जानकारी दी। गांववाले मौके पर पहुंचे तो किशोरी बेहोश पड़ी मिली। ग्रामीणों को देख आरोपी तीनों युवक भागने लगे जिनमें से दो को पकड़ लिया गया। जबकि एक युवक फरार हो गया। जमकर पीटने के बाद गांववालों ने सूचना देकर डायल 100 को मौके पर बुलाया और दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। तब तक सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दुराचार हुआ है या नहीं, इस बारे में मेडिकल रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकेगा। खबर लिखे जाने तक घरवालों ने तहरीर नहीं दी थी।