फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   लोकेशन देने वाले मुखबिर की तलाश में जुटी टीम

लोकेशन देने वाले मुखबिर की तलाश में जुटी टीम

Sat, 07 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
लोकेशन देने वाले मुखबिर की तलाश में जुटी टीम
लोकेशन देने वाले मुखबिर की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन


इविवि में कक्षा में घुसकर छात्र को गोली मारने का मामला
आरोपी की तलाश में जौनपुर गई पुलिस की एक टीम

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र को गोली मारने के आरोपी को पुलिस घटना के 24 घंटे बाद भी नहीं पकड़ सकी है। शुक्रवार को पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में उसके जौनपुर स्थित घर पहुंची। उधर पुलिस का यह भी मानना है कि घटना के वक्त विवि के भीतर कोई ऐसा व्यक्ति जरूर मौजूद था जिसने आरोपी को भुक्तभोगी छात्र के बारे में सटीक जानकारी दी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
इविवि में एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र नागेंद्र सिंह गोलू को बृहस्पतिवार को उस वक्त तमंचे से फायर किया गया था जब वह कक्षा में बैठा था। गोली छात्र के सीने को छूती हुई निकल गई थी। दर्शनशास्त्र विभाग में हुई इस घटना से परिसर में सनसनी फैल गई थी। वारदात को अंजाम देने का आरोपी सरदार सिंह नाम का छात्र है जो मौजूदा समय में दिल्ली में रहता था। घटना के बाद तमंचा लहराते हुए वह निकल भागा। घटना की जांच पड़ताल के बाद कर्नलगंज पुलिस का मानना है कि घटना के वक्त कोई व्यक्ति ऐसा जरूर रहा होगा जो आरोपी को छात्र नागेंद्र की लोकेशन दे रहा होगा। दरअसल जिस तरह से आरोपी मौके पर पहुंचा और फिर घटना को अंजाम देकर निकल भागा, उससे इस आशंका को बल मिलता है। पुलिस का मानना है कि बिना सटीक मुखबिरी के इस तरह की घटना को अंजाम दे पाना संभव नहीं है। इस आशंका के पीछे एक वजह यह भी है कि आरोपी मौजूदा समय में दिल्ली में रहता था। ऐसे में नागेंद्र विवि में कब और कहां मौजूद था, इसकी जानकारी आरोपी को उस वक्त नागेंद्र के आसपास रहे व्यक्ति से ही मिल सकती है। यही वजह है कि पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है जिसने सरदार के लिए मुखबिरी का काम किया। सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पिता, जीजा को पूछताछ के लिए उठाया
उधर जांच-पड़ताल में पता चला था कि आरोपी सरदार जौनपुर जिले के बदलापुर का रहने वाला है। शुक्रवार को कर्नलगंज थाने से एक टीम आरोपी की तलाश में जौनपुर के लिए रवाना हुई। सूत्रों की मानें तो टीम ने आरोपी के पिता और जीजा को पूछताछ के लिए उठाया भी है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि में बिना परिचय पत्र नहीं मिलेगा प्रवेश
उधर घटना से सबक लेते हुए इविवि प्रशासन ने कैंपस में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने बताया कि सोमवार से विवि परिसर में बिना परिचय पत्र के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में सभी छात्रों को निर्देशित किया जाता है कि वह परिसर में प्रवेश करते समय परिचय पत्र जरूर साथ रखें।


घायल छात्र की हालत में सुधार
उधर घायल छात्र नागेंद्र की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही देर शाम माइनर ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने बारूद के कणों को साफ किया था। फिलहाल नागेंद्र को कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रखने की सलाह दी गई है। बता दें कि घायल छात्र को इलाज के लिए पन्ना लाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed