{"_id":"59d92c094f1c1ba7678b494f","slug":"201507404809-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो चालक ने 10 साल की छात्रा से की छेड़खानी, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो चालक ने 10 साल की छात्रा से की छेड़खानी, गिरफ्तार
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल ले जाने वाले ऑटो चालक ने नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी
0 टेंपो स्टैंड के पास से गिरफ्तार हुआ वहशी, जमकर हुई पिटाई
0 और बच्चियों को छोड़ने के बाद स्टैंड में गाड़ी लगाकर की अश्लील हरकत
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शहर के एक नामी स्कूल की छात्रा के साथ उसे स्कूल छोड़ने वाले ऑटो चालक ने छेड़खानी की। चालक ने पहले सभी बच्चियों को घर छोड़ा फिर टेंपो स्टैंड में ऑटो लगाकर अश्लील हरकत की। घर जाकर बच्ची ने बताया तो परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
शिवकुटी के रहने वाले एक परिवार की दस साल की बेटी कचहरी के पास स्थित एक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। घरवालों ने बच्ची के स्कूल आने के लिए ऑटो लगा रखा है। पांच अक्तूबर को आरोपी चालक ने उसकी ऑटो से जाने वाली स्कूल की और सभी बच्चियों को उनके घर छोड़ दिया। फिर वह ऑटो लेकर गोविंदपुर टेंपो स्टैंड के पास पहुंचा। अकेली छात्रा जब तक कुछ समझ पाती चालक शहजाद निवासी रसूलाबाद पीछे आकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। डरी सहमी बच्ची उस वक्त चीख भी नहीं पाई। बाद में चालक ने उसे घर छोड़ा तो उसने रोते हुए घरवालों को सब बताया। छात्रा की बड़ी मम्मी उसे लेकर टेंपो स्टैंड पर पहुंच गईं। शहजाद वहीं मिल गया। छेड़खानी की सूचना मिलते ही वहां काफी भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शहजाद की जमकर पिटाई भी की गई थी। इंस्पेक्टर केके शर्मा ने बताया कि छोटी बच्ची के साथ जलील हरकत करने वाले शहजाद के खिलाफ छेड़खानी, पाक्सो एक्ट के साथ 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई है।