{"_id":"5bb7cea3867a5507b136e56b","slug":"191538772643-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर गोली मारकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर गोली मारकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर गोली मारकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या
खुल्दाबाद के भुसौली टोला में वारदात से सनसनी
बाइकसवार दो बदमाशों ने दिया अंजाम, तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। खुल्दाबाद के भुसौली टोला में शुक्रवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। यहां घर के बाहर हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पहले कॉल्विन और फिर एसआरएन अस्पताल ले गई लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। खबर लिखे जाने तक पुलिस घरवालों से पूछताछ में जुटी थी।
मनीष उर्फ मोंटू खुल्दाबाद के भुसौली टोला में रहता था। शुक्रवार रात 11 बजे के करीब घरवालों ने खाना खाने को कहा तो उसने थोड़ी देर में आने की बात कही और घर के सामने स्थित दुकान पर चला गया। अभी वह दुकान पर पहुंचा ही था कि तभी वहां नीली रंग की अपाचे बाइक से दो बदमाश आ पहुंचे। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने मनीष की कनपटी पर असलटा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और बदमाश भाग निकले। दुकानदार ने शोर मचाया तो घरवाले बाहर आए। मनीष को खून से लथपथ पड़ा देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिली तो पुलिस पहुंची और उसे लेकर कॉल्विन अस्पताल आई। यहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि एसआरएन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनीष की मौत की खबर पर घरवाले फूट-फूटकर रोने लगे। खबर लिखे जाने तक पुलिस परिजनों से पूछताछ में जुटी थी। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद रोशनलाल ने बताया कि मनीष थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर कई मुकदर्म दर्ज थे। फिलहाल घरवालों ने कोई कारण नहीं बताया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।