फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मोबाइल से मिली लोकेशन, कानपुर रवाना हुई टीम

मोबाइल से मिली लोकेशन, कानपुर रवाना हुई टीम

Sun, 08 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल से मिली लोकेशन, कानपुर रवाना हुई टीम
वाराणसी और कानपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

000000000000000000000000000000

मोबाइल से मिली लोकेशन, कानपुर रवाना हुई टीम
इविवि में क्लास के भीतर छात्र को गोली मारने का मामला
जौनपुर में आरोपी के घर लटकता मिला ताला, मुंबई में हैं परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कक्षा के भीतर घुसकर छात्र को गोली मारने का आरोपी अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपी के जौनपुर स्थित घर पर भी ताला लटकता मिला है। वहां से पुलिस खाली हाथ लौट आई है। इधर सर्विलांस के जरिए उसके मोबाइल की लोकेशन कानपुर मिली है, जिसके बाद पुलिस की टीम वहां के लिए रवाना हो गई है।
पांच अप्रैल को इविवि के दर्शनशास्त्र विभाग में कक्षा के भीतर घुसकर एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र नागेंद्र सिंह उर्फ गोलू पर गोली चलाई गई थी। गोली उसके सीने को छूती हुई निकल गई थी। घटना के बाद आरोपी सरदार सिंह तमंचा लहराते हुए निकल भागा था। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी तो पता चला कि वह दिल्ली से आया था। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी है। हालांकि उसे कोई कामयाबी अब तक नहीं मिल सकी है। शुक्रवार को कर्नलगंज थाने से एक टीम आरोपी के बदलापुर, जौनपुर स्थित घर में दबिश देने पहुंची। सूत्रों की मानें तो वहां कुछ दूर के रिश्तेदारों से पूछताछ हुई। हालांकि आरोपी के घर ताला लटकता मिला। पता चला कि उसके पिता आरपीएफ में हैं और पत्नी के साथ मुंबई में हैं। सूत्रों की मानें तो रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सरदार मां-बाप की इकलौती संतान है।
विज्ञापन


शातिराना अंदाज में कर रहा मोबाइल का इस्तेमाल
सूत्रों की मानें तो तलाश में जुटी पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर मिला है। इसे सर्विलांस पर लगाया गया तो पता चला कि आरोपी बेहद शातिराना तरीके से इसे इस्तेमाल कर रहा है। वह कुछ देर के लिए मोबाइल ऑन करता है और फिर इसे बंद कर देता है। सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर शनिवार को पुलिस की एक टीम कानपुर के लिए रवाना हुई है। हालांकि इस बारे में कर्नलगंज पुलिस कुछ बोलने से इंकार कर रही है। इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जौनपुर से पुलिस टीम वापस आ गई है। वहां घर पर ताला लटकता मिला है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed