फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Delivery man assaulted in Bansi; accused of robbing him of cash and a locket

Siddharthnagar News: बांसी में डिलीवरी मैन से मारपीट, नकदी और लॉकेट लूटने का आरोप

Sun, 11 Oct 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Delivery man assaulted in Bansi; accused of robbing him of cash and a locket
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के हर्रैया गांव में रविवार को गैस सिलिंडर वितरण करने गए डिलीवरी मैन जय बहादुर के साथ मारपीट, नकदी और सोने का लॉकेट छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। जय बहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह 11:30 बजे हर्रैया गांव में सिलिंडर बांटते समय कुछ लोगों ने जबरन सिलिंडर मांगा। मना करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी, 2,900 रुपये और सोने का लॉकेट छीन लिया। उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। घटना के बाद उसके टेंपो से एक गैस सिलिंडर गायब मिला। कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed